:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
04/04/2015   पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर
 

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के वार्ड नंबर  225 आनंद विहार के निगम प्रतिभा विद्यालय में अब निजी विद्यालयों की तरह सुविधाएं दी जाएंगी, पूर्वी दिल्ली की महापौर मिनाक्षी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब आॅफ दिल्ली द्वारा इस विद्यालय को गोद लिया गया है। इस अवसर पर रोटरी क्लब द्वारा आज स्कूली बच्चों को दिल्ली के संस्कृति और इतिहास से परिचित कराने के लिए दिल्ली भ्रमण भी कराया गया। भ्रमण के लिए बसों को पूर्वी दिल्ली की महापौर मिनाक्षी ने हरी झंडी दिखाकर विदाई दी। इस अवसर पर उप महापौर व  शहादरा दक्षिणी क्षेत्र के अध्यक्ष महेन्द्र आहुजा, निदेशक शिक्षा पूर्वी दिल्ली नगर निगम के विजियन व रोटरी क्लब आॅफ दिल्ली के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गोयल उपस्थित थे।
     इस अवसर पर महेन्द्र आहुजा, उप महापौर पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा इस विद्यालय में टाॅयलेट ब्लाॅक का भी निर्माण किया जाएगा, तथा वर्षा जल संरक्षण हेतु प्लांट लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा नर्सरी के बच्चों हेतु आधुनिक सुविधा युक्त बैंच की व्यवस्था भी की जाएगी।
महापौर मिनाक्षी ने इस अवसर पर निगम विद्यालय के बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर तबके से आए इन बच्चों को उचित सुविधा मिलने पर वह देश का नाम रोशन कर सकते है।

Back