:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
05/06/2013  
विश्व पर्यावरण दिवस : सोचो, खाओ, बचाओ
 

आज विश्व पर्यावरण दिवस है। वर्ष 1972 में मानवीय पर्यावरण पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन द्वारा की गई सिफारिशों के आधार पर 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर आज यहां पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने एक समारोह का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता पर्यावरण एवं वन मंत्री जयंती नटराजन ने की।

जयंती नटराजन ने कहा कि जब तक पर्यावरण को महत्व नहीं दिया जाएगा, सतत विकास संभव नहीं है। उन्होंने रोजमर्रा के जीवन में सतत विकास के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का कोई विकल्प नहीं है। विश्व पर्यावरण दिवस की थीम सोचो, खाओ, बचाओ का उल्लेख करते हुए  नटराजन ने कहा कि हमारे लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि हम जिस प्रकार का भोजन करते हैं उसका पर्यावरण पर क्या प्रभाव पडता है। उन्होंने कहा अगर भोजन की बर्बादी होती है तो इसका मतलब है कि हम अपने संसाधनों और खाद्य उत्पादन को बर्बाद कर रहे हैं।

इस अवसर पर योजना आयोग के सदस्य डॉ. के. कस्तूरीरंगन प्रमुख वक्तव्य दिया। समारोह में पर्यावरण एवं वन सचिव डॉ. वी. राजगोपालन, संयुक्त राष्ट्र आवासीय सह संयोजक  लिज़े ग्रांडे और संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि मौजूद थे।

 नटराजन ने नई दिल्ली की  अरूंधति श्रीवास्तव को वर्ष का युवा पर्यावरणविद् पुरस्कार 2013 प्रदान किया।

Click here for more interviews 
Back