22/08/2013 |
एलपीजी ईंधन गैस : ग्राहकों के लिए सेवा में सुधार |
भारत में एलपीजी ईंधन गैस का इस्तेमाल 1955 से शुरू हुआए जब तत्कालीन बर्मा शैल कंपनी ने मुंबई में एलपीजी की बिक्री शुरू की। पिछले छह दशकों में एलपीजी सबसे अधिक लोकप्रिय रसोई गैस बन गई है। 1980 में महत्वपूर्ण गतिविधि हुई, जिससे एलपीजी वितरण व्यवस्था के विस्तार की गाथा दो भागों में लिखी जा सकती है। 1978 से पहले एलपीजी की बिक्री केवल स्वदेशी स्रोतों से प्राप्त ईंधन गैस की मात्रा तक सीमित थी।
एलपीजी के लिए
खोज यूनिटों की स्थापना और तेल शोधन कंपनियों रिफाइनरी)
के विस्तार से एलपीजी
ईंधन गैस की उपलब्धता बढ़ने पर 1980 में एलपीजी की बिक्री बड़े पैमाने पर शुरू की गई। एलपीजी गैस
की लोकप्रियता बढ़ने से इसकी मांग भी बढ़ती गईए जिसके लिए स्वदेशी उपलब्धता
कम पड़ गई और बड़े पैमाने पर एलपीजी का आयात करने की जरूरत महसूस की गई। |
Back |