:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
07/11/2013  
छत्तीसगढ़ विकास में सबसे आगे निकला - नरेन्द्र मोदी
 

जगदलपुर, 07 नवंबर। भाजपा के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी ने पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बनाया। यह उनका सपना था और आप लोगों की दूरदर्शिता थी कि आपने दस साल भाजपा को अपना मत और समर्थन देकर छत्तीसगढ़ को देश का सिरमौर राज्य बनाया।

छत्तीसगढ़ के साथ ही उत्तराखंड और झारखंड राज्य का भी निर्माण हुआ था लेकिन विकास की दौड़ में ये राज्य पीछे रह गए और छत्तीसगढ़ का यह हाल है कि वह विकास की दौड़ में गुजरात से भी आगे निकल गया है।
 तीव्र विकास के लिए मांगा समर्थन
बस्तर के लालबाग मैदान में एक महती चुनावी सभा को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने छत्तीसगढ़ में हुए विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाते हुए डॉ रमन सिंह को अपनी ढेर सारी बधाईयां दी। उन्होंने कहा कि बस्तर में युनिवर्सिटी तथा मेडिकल कालेज डॉ रमन सिंह की देन है। श्री मोदी ने कहा कि लड़का हो या लड़की तेरह साल की उम्र बहुत नाजुक होती है और तेरह से अठारह तक इसका तेजी से विकास होता है। छत्तीसगढ़ भी आज उम्र के तेरहवें पड़ाव पर खड़ा है और तेजी से विकास के लिए आपका समर्थन और पोषण चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ में विकास की आधार शिला रखी और इसे इतना मजबूत बनाया कि अब उस पर भव्य भवन निर्माण किया जा सकता है। 
प्याज को रखना होगा लाकर में 
केन्द्र सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि पहले लोग सोने  को संभालकर लाकर में रखते थे अब ये नौबत आई है कि प्याज को संभालकर रखना पड़ रहा है। मेहमानों को लाकर खोलकर केवल उसकी खुशबू सुंघायी जाती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य जब बना तो इसके शुरूवाती तीन साल यहां के निवासियों के लिए बहुत कष्टपूर्ण रहे. कांग्रेस के शासन काल में लोगों पर बहुत ज्यादातियां हुई और इस आदिवासी क्षेत्र को उपेक्षित रखा गया। 
वोट विकास के लिए 
उन्होंने कहा कि आज रंगभेद, जातीयता तथा रिश्तेदारी के नाम पर नहीं वरन विकास के नाम पर वोट देना है और अच्छी सरकार चुनना है। आज वोटों की राजनीति को जमीन में बहुत गहरे तक दफना देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में बस्तर की घोर उपेक्षा हुई तथा कांग्रेसी नेता इसे केवल पिकनिक स्थल के रूप में उपयोग करते रहे हैं। इतने अपार संसाधन होते हुए भी आजादी के बाद से बस्तर का आदिवासी गरीब का गरीब ही रह गया। जिसे डॉ. रमन सिंह ने भूख से मुक्ति दिलाई है। 
हल्बी में दिया संबोधन
बस्तर आकर सबसे पहले उन्होंने मां दंतेश्वरी का जयकार करते हुए आदिवासी ग्रामीणों को अपने शुरूवाती संबोधन में हल्बी में संबोधित किया। भाषण के अंत में पुन: हल्बी में संबोधन देते हुए उन्होंने कहा कि 11 तारीख को सुबह सात से तीन बजे तक मतदान होना है और आपको भाजपा के कमल निशान के आगे बटन दबाना है। केन्द्र के भी कुशासन से देश को मुक्त करवाना है। आपको केवल अपना ही नहंीं बल्कि अपने आने वाली पीढ़ी की भलाई के बारे में भी सोचना है।  सभा के दौरान मंच पर बस्तर संासद दिनेश कश्यप, मंत्री केदार कश्यप, विधायक सुभाऊराम कश्यप, संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, श्रीनिवास मद्दी, महापौर किरण देव, शिवनारायण पांडे एवं बस्तर महाराजा कमल चंद भंजदेव उपस्थित थे। 

Click here for more interviews 
Back