:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
08/11/2013  
कांगे्रस अपने पापों के कारण छत्तीसगढ़ में सत्ता से दूर - उमा भारती
 

रायपुर, 8 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने शुक्रवार को डोंगरगांव में एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद तीन वर्षों के जोगी शासनकाल में कांग्रेस ने जो प्रदेश में खुली लूट,

भ्रष्टाचार  और आतंक मचा रखा था, उसी का पाप था कि लोगों ने तीन साल बाद हुए चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से दूर कर दिया। कांग्रेस सत्ता के बिना 5 वर्ष तो रह सकती है, लेकिन उससे ज्यादा दिन होने पर वह मृतप्राय हो जाती है और ऐसे निष्प्राण कांग्रेस का प्रदेश में भाजपा से क्या मुकाबला। सुश्री उमा भारती ने बिहार, पं. बंगाल, उत्तरप्रदेश सहित कई राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां पर सत्ता से दूर होने के बाद कांग्रेस हाशिये पर चली गई है। उन्होंने कहा कि भगवान करे यहां भी कांग्रेस का शासन न लौटे, क्योंकि लोग उनके आतंक और दादागिरी के शासनकाल को अब तक नहीं भूल पाये हैं। 
डोंगरगांव के भाजपा प्रत्याशी दिनेश गांधी के चुनाव प्रचार में स्थानीय पुराना बस स्टैंड पर आयोजित एक महती सभा को संबोधित करती हुई भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि रमन सरकार ने गरीबों को भुखमरी से बचाने के लिए पीडीएस योजना शुरू की है, जिससे यहां के  अधिकांशलोग आज आत्मसम्मान के साथ कम पैसों में अच्छा जीवनयापन कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि निश्चित तौर पर पिछले दस वर्षों में रमन सरकार ने प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दी है। सरकार ने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में बेहतर काम किये हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नीत गठबंधन सरकार के कार्यकाल में हमारा देश बुरी तरह कमजोर हुआ है। ऐसे में हमें सिर्फ अपने घर या परिवार के बारे में ना सोचकर देश के आत्मसम्मान व सुरक्षा के बारे में सोचना होगा।  
सुश्री भारती ने कांगेे्रस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांगे्रस में नेता बनने के लिए दादागिरी करनी पड़ती है, जबकि भाजपा में जनआकांक्षाओं से नेता बनते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी दिनेश गांधी को दिये गये इस बार के आपके मत और समर्थन से न सिर्फ प्रदेश में छत्तीसगढ़ की रमन सरकार बनेगी, वहीं देश में नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाये जाने का मार्ग भी प्रशस्त होगा। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से 11 नवबंर को होने वाले चुनाव में भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करने के लिए समर्थन मांगा। 
इससे पूर्व सभा को संबोधित करते हुए डोंगरगांव के भाजपा प्रत्याशी दिनेश गांधी ने कहा कि उन्होंने दलगत राजनीति और जाति - पंथ से ऊपर उठकर लोगों के  सुख - दुख में सदैव मदद की है। लोगों के प्रत्येक कार्य में कंधा से कंधा मिलाकर कार्य किया है। कतिपय लोग भले ही यह कहें कि नगर विकास में उनके द्वारा रोड़े अटकाये गये, जबकि हकीकत यह है कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने नगर के विकास के लिए इतना धन दिया है कि उसे गिनना मुश्किल है। उन्होनें कहा कि कुछ लोगों के कार्य करने की इच्छाशक्ति के अभाव के कारण नगर विकास अवरूद्ध है। श्री गांधी ने आम जनता से भाजपा के पक्ष भारी मत व समर्थन मांगते हुए कहा कि 11 नवबंर को होने वाले चुनाव में मुख्यमंत्री रमन सिंह के पक्ष में वोट जरूर दें ताकि पांच साल तक हमें उन्नति और विकास का प्रसाद मिलता रहे। सभा को पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहनदास वैष्णव, चुनाव संचालक लक्ष्मीनारायण गुप्ता, पवन जैन प्रेमी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष पूर्णिमा साव आदि ने भी संबोधित किया। 
मंच पर जिला मंत्री रामकिशन माहेश्वरी, जनपद अध्यक्ष रूखम चंद्रवंशी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष गुलशन हिरवानी, जनपद उपाध्यक्ष  दिनेश साहू, संगीता वैष्णव, राजेन्द्र जैन बंटू, रामकुमार गुप्ता, हेमंत चोपड़ा, धरमचंद बोथरा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता ढीमर, संतोष यादव, आदि मौजूद थे। 
                                        निर्दलीय रमेश वर्मा ने दिया दिनेश गांधी को समर्थन
रायपुर, 8 नवम्बर। डोंगरगांव के भाजपा प्रत्याशी दिनेश गांधी को मतदान के तीन दिन पूर्व आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी और साध्वी उमा भारती की सभा में  उनके प्रयास व मार्गदर्शन से डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे डोंगरगढ़ निवासी रमेश वर्मा ने अपना मत और समर्थन देने की घोषणा की। जिस पर सुश्री भारती व श्री गांधी ने श्री वर्मा का मंच पर पुष्पहार से स्वागत किया। इस अवसर पर श्री वर्मा ने कहा कि चुनाव समर में उतरने के बाद उन्होनें जाना कि सबसे योग्य प्रत्याशी श्री गांधी है। उनकी मिलनसारिता, कर्मठता व विकासपरक सोच से प्रभावित होकर वे अपना मत और समर्थन उन्हें दे रहे हैं।

Click here for more interviews 
Back