:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
10/11/2013  
ढौल नगडों के बीच, अरविन्द्र सिंह लवली की पदयात्रा..
 

नई दिल्ली।। गांधीनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा महावीर स्वामी पार्क से विशाल पदयात्रा निकाला गया। इस पदयात्रा में गांधीनगर विधानसभा के आम लोगों के साथ व्यापारी संस्था, समाजसेवी संस्था, रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन, ने जगह-जगह सैकड़ों मंच बना कर अरविन्दर सिंह लवली का स्वागत किया। यह पदयात्रा जैसे जैसे आगे बढ़ती गई, जनसैलाव बढ़ता चला गया। अरविन्द सिंह लवली जिस सड़क से निकल रहे थे, लोग अपने छतो से फूलों की बौछार कर रहे थे।

इस मौके पर एशिया की सबसे बड़ी रेडिमेड गारमेंट मार्केट के प्रधान के के बल्ली ने कहा कि यह  पदयात्रा से चुनावी विगुल है और इस भीड़ को देख कर ऐसा लग रहा है अरविन्दर सिंह लवली एक बार फिर दिल्ली में सबसे ज्यादा वोंटो से जीत कर आ रहें है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम में विपक्ष की नेता वरयाम कौर ने कहा कि अरविन्दर सिंह लवली के साथ लोग इसलिए आगे आ रहें है क्योकि उन्होंने क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है और गांधीनगर को ऐसे ही विकास पुरूष की जरूरत है जो गांधीनगर को विकास की राह पर और आगे ले जाए।  पदयात्रा गांधीनगर मेन रोड़ होते हुए रघुवरपुरा, अजीतनगर, जैन मंदिर गली, रामनगर, सीलमपुर, कांतिनगर, आजाद नगर होते हुए शंकर नगर, में जाकर संपन्न हुआ। पदयात्रा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अरविन्दर सिंह लवली के कहा कि लोगों का प्यार कांग्रेस के साथ है, क्योंकि कांग्रेस ही आम लोगों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में जनता पूरी तरह कांग्रेस के साथ है और कांग्रेस दिल्ली में फिर से सरकार बनाने जा रही है।

इस पदयात्रा में पूर्वी दिल्ली नगर निगर विपक्ष की नेता वरयाम कौर, निगम पार्षद अंजना शर्मा, तुलसी गांधी, सुरेन्द्र शर्मा, रमन तोमर, राजवीर चैधरी, संजय कौल, राजेश शर्मा, केवल कृष्ण कौल, राजेश सीकरी, के के बल्ली, जगदीश ठुकराल, आरडी सिंह मिक्की, देशराज मल्होत्रा सहीत लाखों लोगों ने इस पद यात्रा में सम्मलित हुए।

Click here for more interviews 
Back