14/11/2013 |
देश को वोट नहीं, विकास की राजनीति चाहिए-नरेन्द्र मोदी |
रायपुर, 14 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने रायपुर की ऐतिहासिक आमसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश को वोट की नहीं विकास की राजनीति चाहिए। कांग्रेस वोट की राजनीति करती है और भाजपा विकास की राजनीति। कांग्रेस ने वोट की राजनीति के लिए जोड़-तोड़ का रास्ता अपनाया है जबकि भाजपा विकास की राजनीति के तहत सारे देश का भला चाहती है। कांग्रेस ने देश को गरीबी और भ्रष्टाचार दिया है, महंगाई दी है, भाजपा ने
महंगाई पर काबू किया है और विकास के साथ गरीबों के कल्याण की दिशा में कदम
उठाये हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल
गांधी पर प्रहार करते हुए कहा कि मैडम और शहजादे महंगाई पर बात क्यों नहीं
करते? श्री मोदी ने कहा कि गांधी जी की अंतिम इच्छा पूरी करते हुए
छत्तीसगढ़ और देश के कोने-कोने में कांग्रेस का सफाया कर दें। उन्होंने
प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वे इंडोर में
जाते हैं, आउटडोर में नहीं। इंडोर में भी खिलाड़ी या एम्पायर के रूप में
नहीं बल्कि स्कोर लिखने के लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की
केन्द्र सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति
करती है जबकि हम लोकतंत्र की बात करते हैं। कांग्रेस का लोकतंत्र में कोई
भरोसा नहीं है। कांग्रेस 24 प्रतिशत वोट को साध कर राज करना चाहिए है। अब
ऐसा नहीं होता।
|
Click here for more interviews |
Back |