26/11/2013 |
2200 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी के आरोपी को दिल्ली पुलिस नें किया गिरफ्तार |
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 2200 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। ये शख्स अब तक करीब 24 लाख लोगों को करोड़ों की चपत लगा चूका है। दिल्ली पुलिस नें राम सुमिरन पॉल को गिरफ्तार किया है..पेशे से
मार्केटिंग एक्सपर्ट राम सुमिरन भले ही कोई पेशेवर ठग ना हो लेकिन जिस तरह
इसने लोगों को करोड़ों की चपत लगायी है उसे देख कर अच्छे अच्छे पेशेवर
जालसाज़ भी चक्कर में पड़ जायेंगे। दरअसल साल 2010 में इसने स्पीक एशिया नाम
की कम्पनी को सिंगापुर रजिस्टर कराया और उसके बाद शुरू हुआ इसकी जालसाजी का
खेल...इसके निशाने पर वो इन्वेस्टर्स थे जो कम पैसा दे कर ज्यादा आमदनी
करना चाहते थे। लिहाज़ा उसने ऐसी स्कीम बनाई जिसमे महज़ ग्यारह हज़ार रुपये दे
कर एक साल बाद 52 हज़ार रुपये देने का वादा किया गया। जिससे इन्वेस्टर्स ने
बिना सोचे समझे ग्यारह हज़ार रुपये इन्वेस्ट कर दिए। लेकिन 52000 तो क्या
11000 भी हाथ से चले गए...हालांकि शुरु में तो निवेशकों का भरोसा जीतने के
लिए कुछ लोगों को मुनाफा दिया भी गया, लेकिन बाद में करीब 24 लाख निवेशको
को सैकड़ों करोड़ का चूना लगाकर चंपत हो गए. |
Click here for more interviews |
Back |