:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
05/12/2013  
बहुत बड़ी संख्या में मतदाता इस चुनाव में शामिल हुए..भक्त चरण दास
 

भक्त चरण दास ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पांच राज्यों में चुनाव समाप्त हो चुके हैं और हम सभी लोग नतीजों का इंतज़ार कर रहे हैं। पांचों राज्यों में शांतिपूर्ण चुनाव हुए। हम मतदाताओं को धन्यवाद देते हैं कि बहुत बड़ी संख्या में मतदाता इस चुनाव में शामिल हुए हैं। उसके साथ-साथ चुनाव आयोग और पुलिस बल जिन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पूर्ति करने में अपना कर्तव्य निभाया हम पार्टी की ओर से उन्हें धन्यवाद देते हैं।

इस बीच चुनावों के परिणाम आने से पहले अथवा गिनती शुरु होने से पहले जो सर्वे रिपोर्ट आ रही है उसको भी कल आपने देखा होगा। 8 दिसम्बर सुबह एक नई सुबह होगी। जो रिपोर्ट आ रही है उस रिपोर्ट में कुछ ऐसे सर्वे करने वाली संस्था हैं जो एक टीवी चैनल के लिए एक प्रकार का सर्वे करते हैं यह भी देखा गया है। इसलिए सही नतीजे आठ तारीख की सुबह आपको पता चल जाऐंगे। पांच राज्यों की जनता आशा और विश्वास के अनुरूप अवश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पूर्ति होगी। जहां तक छत्तीसगढ़  का प्रश्न है, जो रिपोर्ट आ रही है, मैं कल से देख रहा हूं कि उससे पहले कई दिन तक चुप थे। चुनाव के दो दिन पहले इस प्रकार की जो सर्वे रिपोर्ट जो आई थी और चुनाव के बाद वे चुप थे। और अचानक मैं देख रहा हूं कि कल से वही रिपोर्ट की प्रक्रिया जो चुनाव से पहले थी, वही सर्वे रिपोर्ट आज जनता के सामने रखी जा रही है। यह देश की जनता को गुमराह करने की बात है और कांग्रेस कार्यकर्ता और हमारे उम्मीदवार जो हैं छत्तीसगढ़  में, उनको निरूत्साहित करने का काम कर रहे हैं। जहां तक छत्तीसगढ़ की बात है मैं सचिव प्रभारी होने के नाते जानता हूं और मैंने चुनाव से एक महीना पहले, मैं चुनाव की हर प्रक्रिया में शामिल रहा, प्रार्थी चयन से लेकर अन्त तक मैं उसमें शामिल रहा और मेरी प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता से बात हुई और उसके अनुसार हमने सभी समाचार पत्र एवं टीवी चैनलों से बात करने के बाद यह तय है किछत्तीसगढ़  में कांग्रेस की सरकार जरूर आएगी। यही मेरा व्यक्तिगत अनुभव कहता है। परन्तु जो सर्वे की रिपोर्ट आ रही है, उसका भी उल्टा असर रहा है। इसका आधार कुछ नहीं है। इसीलिए कोई ऐसी बात नहीं है और जिस प्रकार से मध्य प्रदेश में भी परिवर्तन की लहर है और जनता का सम्मान व्यापक रूप से कांग्रेस की तरफ दिखाई दिया है इसलिए मध्य प्रदेश में भी नहीं कहा जा सकता है कि वहां परिणाम सर्वे के आधार पर होगा।

 

राजस्थान के नतीजे भी आश्चर्यजनक होंगे। दिल्ली के सर्वे रिपोर्ट कल शाम पांच बजे से आना शुरू हो गया था जबकि कई पोलिंग बूथों पर 9 बजे तक वोटिंग चलती रही। इसलिए सर्वे की संस्थाओं के आत्मविश्वास का 8 दिसम्बर को पता चल जाएगा यह कोई आश्चर्य बात नहीं होगी सर्वे करने वाली संस्थाएं कई चैनलों में जीवन्त हो गई हैं। 8 तारीख को सब सामने आ जाएगा।

 

तेलंगाना विषय पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में श्री दास ने कहा कि तेलंगाना प्रस्ताव के संदर्भ में मंत्रियों का एक समूह काम कर रहा है। जब तक उनकी रिपोर्ट नहीं आ जाती इस विषय में कुछ कहना संभव नहीं है। इसमें कई और मुद्दे भी हैं। कुछ बातें जरूर उठी हैं उन पर जी.ओ.एन. काम कर रहा है। दो-तीन दिनों में इस विषय में कुछ सामने आ जाएगा।

 

अन्य प्रश्न पर कि अगर छत्तीसगढ़  एक्जिट पोल जब आपकी बात करते हैं तो आप उस पर यकीन करते हैं अन्यथा नहीं, श्री दास ने कहा कि अगर बसतर क्षेत्र कुछ बदलाव लाता है और वहां कांग्रेस की पक्ष में अढ़ाई प्रतिशत वोट बढ़ रहा है, जो हालात पिछली बार भाजपा के लिए थे वो ही आज कांग्रेस पार्टी के पक्ष में हैं। मैंने कई संस्थाओं से चर्चा की तो इसके बावजूद भी अगर कोई कहता है कि छत्तीसगढ़ हमारे पक्ष में नहीं है, मैं नहीं मानता। जब मैं छत्तीसगढ़  में पहुंचा था तब तक कोई भी वहां नहीं पहुंचा था यहां तक कि वहां के सी.एम. भी। और दूसरे कोई नेता गई थीं वहां पर बसपा क्षेत्र में। पहले चरण के चुनाव के पश्चात सभी समाचार पत्रों एवं टीवी चैनलों की रिपोर्ट थी कि यहां कांग्रेस पार्टी बाजी ले जाएगी, अब अचानक चुनाव के बाद वो छत्तीसगढ़  के बारे में बातें उठा रहे हैं मैं इसे कैसे स्वीकार कर लूं। श्री दास ने कहा कि वे छत्तीसगढ़  के बारे में ऐसा कह सकते हैं तो बाकी जगह का भी कोई आधार नहीं है। इसको हम आधार विहीन रिपोर्ट मानते हैं।

 

राजस्थान के परिणामों के बारे में श्री दास ने कहा कि चुनाव एक जंग है और इस जंग में हार-जीत जायज़ ही है चाहे हमारे लिए हो या किसी के लिए हो। कुछ पल के लिए सर्वे की रिपोर्ट भी मान ली जाती है कि यह स्थिति है। बार-बार उस झूठ को दस लोगों के मुंह से, बिल्ली को भी कुत्ता कहें तो हो जाता है। किसी के गुण गाने में यदि हम अपने आप को समर्पित कर दें ओर यदि इन तीनों संस्थाओं की सर्वे रिपोर्ट ठीक है तो इन को पदमश्री दे देना चाहिए। अगर 8 तारीख के बाद इन में से एक भी झूठ हो जाता है तो क्या होगा यह एक प्रश्न है। उनके सर्वे का आधार क्या है, किसी को मालूम नहीं। एक बूथ में गए और वहां पांच लोगों से बात की, मान लीजिए कि वो पांच लोगों में से तीन लोग भाग्यवश उसके मानने वाले मिल गए तो वो आधार बन जाता है।

 आधार का मापदण्ड तो होना चाहिए यह सर्वे किसके कहने पर किए गए हैं। क्या ये देश की जनता के कहने पर किए गए हैं। मीडिया की यहां बड़ी अहम भूमिका है। ऐसा नहीं होना चाहिए कि उन्हीं तीन संस्थाओं के सर्वे सभी टीवी चैनल पर चल रहे हैं।

 आर.टी.आई. द्वारा हुए खुलासे पर कि केन्द्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने 2008 में एक लाख रुपये में सौ करोड़ की ज़मीन खरीदी थी, इस पर पूछे गए प्रश्न पर श्री दास ने कहा कि आर.टी.आई. के माध्यम से अगर कोई तथ्य सामने आया है, तो तथ्य के आधार पर कानून की कार्रवाई का भी इस देश में उदाहरण रहा है। कांग्रेस ने हमेशा इसमें अपना पक्ष रखा है और बड़े से बड़े मंत्रियों को जेल में डाला है, और किसी को भी नहीं बख्शा गया। डी.एम.के. पार्टी ने हमारा साथ छोड़ दिया, फिर भी हम अपने सिद्धान्त से नहीं हटे हमने सरकार की चिंता नहीं की। परंतु हमने अपने संविधान और कानून की मर्यादा का साथ दिया। सच्चाई उजागर होने पर कानून अपना काम करेगा। अगर सच्चाई हो तो किसी को भी त्यागपत्र देना चाहिए।

बाबरी मस्जिद पर पूछे गए एक अन्य प्रश्न पर श्री दास ने कहा कि इस पर कानून अपना काम कर रहा है, सरकार क्या कर सकती है। हमें अदालतों की इज्जत करनी चाहिए।

 सांप्रदायिक दंगा बिल पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में श्री दास ने कहा कि यह बिल देश के हित में है।

 उमर अबदुल्ला का नरेन्द्र मोदी को संविधान की धारा पर खुली चर्चा के लिए खुली चुनौती पर पूछे गए प्रश्न पर श्री दास ने कहा कि, इस प्रश्न का उत्तर बेहतर होगा अगर आप उमर अबदुल्ला या भाजपा से लेंगे।

 एक अन्य प्रश्न पर दुर्गा शक्ति नागपाल वाले केस में कांग्रेस अध्यक्ष को प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप की बात की परंतु अशोक खेमका वाले केस में ऐसा क्यूं नहीं। श्री दास ने कहा कि दुर्गा शक्ति एक महिला हैं और वो प्रशासन में थीं और बिना कारण सजा मिली थी अशोक खेमका का केस इससे बिल्कुल भिन्न है। वह एक समय पर पांच पांच विभाग संभाले हुए था और एक या दो विभागों की जिम्मेदारी उससे ले ली गई थी, उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। यह राज्य का प्रशासनिक मामला है इन दोनों केसों को जोड़ कर नहीं देखा जाना चाहिए।

 मतदान में काफी बढ़ोतरी हुई है इस को आप किस तरह से देखते हें, श्री दास ने कहा कि मैं इस बात पर हैरान हूं। जब मतदान की प्रतिशत छत्तीसगढ़  और मध्य प्रदेश में अधिक होती है तो आप इसे कांग्रेस की तरफ सम्मान नहीं कहते। राजस्थान और दिल्ली में अगर मतदान की प्रतिशत बढ़ती है तो उसे भाजपा की ओर कहा जाता है या विपक्ष की ओर कहा जाता है। हमें इस दिशा में इमानदारी बरतनी चाहिए। मीडिया का आज के समय में एक महत्व है। काफी मीडिया वाले इसमें पारदर्शिता बरतते हैं और कई अहम मामले जनता के समक्ष लाए चाहे वो महिलाओं पर अत्याचार का मामला हो अथवा भ्रष्टाचार का मीडिया ने एक अहम भूमिका निभाई है। कई स्थानों पर विफल भी रहे हैं। यह सभी मीडिया के लिए नहीं कहा जा सकता। शायद उस दिशा में मेहनत नहीं की जा रही। मैंने मीडिया वालों को कड़ी मेहनत करते देखा है चूंकि जनता की आशाएं मीडिया वालों से जुड़ी होती है।  कई स्थानों पर हम जनता के आशाओं पर खरे नहीं उतर पाए।

 केजरीवाल के कल से एकान्तवास पर चले जाने पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में श्री दास ने कहा कि वो क्या करते हैं, क्या नहीं करते हैं, यह उनकी अपनी बात है। परंतु कभी कभी असत्य भी सत्य को कवर कर देता है। आम जनता में काम करने वालों का संघर्षमय जीवन का इतिहास होता है। सच्चाई उसी से पता चलती है। और एक पार्टी जो नयी बनी मीडिया ने उस को बनाया, मीडिया का धन्यवाद कि एक और ग्रुप की उत्पत्ति हुई। उस पार्टी ने कम समय में 20 करोड़ की राशी चन्दे के रूप में इकट्ठी की। हम जैसे लोगों ने इतना संघर्ष किया है, अगर हम किसी से चन्दा या भीख मांगेंगे तो हमें एक करोड़ भी नसीब नहीं होगा। छ�ाीसगढ़ नगरपालिका के चुनाव में मैंने देखा कि वोट खरीदे जाते हैं वहां पर पैसे की मात्रा बढ़ गयी। इस मामले में हम उनका मुकाबला नहीं कर पाते हैं अगर करना चाहें तो खुद को बेचना पड़ेगा। अगर खुद को बेचें तो मुकाबले में उतर सकते हैं। और जो बीस करोड़ इकट्ठा करता है वो इमानदार कहलाता है। श्री दास ने कहा कि सभी पार्टियों का जन्म कांग्रेस पार्टी से हुआ है। कांग्रेस पाटी्र अपने उम्मीदवार को सीमा के पार एक दाना भी नहीं देती है। आप देख ही रहे हैं कि कौन सी पार्टी कितना खर्च कर रही है। मीडिया के लिए पैकेज चल रहा है कोई पार्टी क्या करती है, कारपोरेट हाउस अपनी पार्टी बनाते हैं, जनता का क्या होगा यह आने वाला समय बताएगा।

Click here for more interviews 
Back