:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
12/12/2013  
हवाई यातायात वृद्धि में भारत दूसरे स्थान पर
 

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री श्री के सी वेणुगोपाल ने आज लोकसभा को सूचित किया कि हवाई यातायात में तेजी से वृद्धि करने वाले देशों में चीन के बाद भारत दूसरे स्थान पर है। वर्ष 2012 को छोड़कर पिछले तीन वर्षों के दौरान हवाई यातायात में लगातार वृद्धि हुई है।

निर्धारित घरेलू उड़ानों में यात्रियों का विवरण तथा इसी अवधि के दौरान पिछले तीन वर्षों एवं चालू वर्ष में विकास का विवरण इस प्रकार है। 

 वर्ष        यात्री          विकास प्रतिशत

(लाख में)

2010            52.00                   +18.70

2011            60.70                   +16.60

2012            58.80                    -03.04

2013            50.70                   +04.77

2013 का आंकड़ा जनवरी से अक्तूबर के बीच की अवधि का है। विकास के प्रतिशत का विश्लेषण वर्ष के दौरान एयर लाइंस के द्वारा यात्रियों को ले जाने तथा इसी अवधि में पिछले वर्ष के दौरान ले जाए गये यात्रियों की संख्या के अनुसार किया गया है।

       नागर विमानन के क्षेत्र में दुनिया के शीर्ष दस देशों की तुलना में हवाई यात्रा वृद्धि में बढ़ोतरी काफी महत्वपूर्ण है। इस विकास में बढ़ोतरी के लिए सरकार एटीएफ पर वैट कम करने के लिए राज्य सरकारों के साथ लगी हुई है। सरकार ने नागरिक उड्डयन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय जहाजों को वास्तविक उपयोगकर्ता के रूप में, हवाई जहाज के पुर्जों  के लिए कर में छूट तथा तीसरे पक्ष के रख-रखाव और मरम्मत के लिए परीक्षण उपकरण और नागरिक विमानों की पूरी जांच एवं निरीक्षण के लिए एटीएफ के सीधे आयात की अनुमति भी दे दी है। 

Click here for more interviews 
Back