:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
18/12/2013  
भारतीय महिला राजनयिक के साथ हुए दुव्र्यवहार के विरोध में राष्ट्रवादी शिवसेना ने किया अमेरिकी दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन।
 

नई दिल्ली, 18 दिसंबर। अमेरिका में तैनात भारतीय राजनयिक देवयानी के साथ अमेरिका में किए गए दुव्र्यवहार के विरोध में राष्ट्रवादी शिवसेना ने आज नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास पर विरोध प्रदर्शन कर अमेरिका से इस कृत्य के लिये सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की।

       पार्टी कार्यकर्ता तीन मूर्ति चैक पर एकत्रित हुए और अमेरिका के विरू( नारे लगाते हुए अमेरिकी दूतावास की ओर बढ़े जहां पर पुलिस ने उन्हे बढ़ने से रोक कर गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शनकारियेां ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का रूप धारण किए एक व्यक्ति को निर्वस्त्र करके सड़को पर घुमा कर अपना आक्रोश जताया। इस मौके पर पार्टी ने एक ज्ञापन अमेरिकी उच्चायुक्त को दिया। कार्यकर्ताओं की अगुवाई पार्टी प्रमुख श्री जयभगवान गोयल कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी की दिल्ली ईकाई द्वारा किया गया। 

इस मौके पर उपस्थित प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पार्टी प्रमुख श्री जयभगवान गोयल ने कहा कि अमेरिका के इस बर्ताव से आज हिन्दुस्तानियों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में भारतीयों के साथ हुए दुव्र्यवहार की यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पूर्व भी अमेरिका भारतीय अभिनेताओं, राजनेताओं के साथ दुव्र्यवहार कर चुका है जिस पर अगर उसी समय भारत सरकार कड़ा रूख अपनाती तो आज इस तरह अपमानित नहीं होना पड़ता। उन्होंने कहा कि अब अमेरिका ने अपनी सारी हदें पार कर दी है तभी उसने एक महिला राजनयिक के साथ ऐसा दुव्र्यवहार किया है। उन्होंने कहा कि इस हरकत के बावजूद भी अमरिकियों द्वारा इस घटना को सहजता के साथ लिया जाना अमेरिका के अहंकार को दर्शाता है। मगर अमेरिका को यह याद रखना होगा कि हिन्दुस्तानियों को जैसे को तैसा की भाषा में भी जवाब देना आता है। 
श्री गोयल ने कहा कि हमारे देश में महिला सम्मान सर्वोपरि है और प्रत्येक सच्चा हिन्दुस्तानी, किसी भी महिला का अपमान बर्दास्त नहीं कर सकता। इसलिए इस दुव्र्यवहार के लिए अमेरिका सार्वजनिक तौर पर मांफी मांगे और यह भी सुनिश्चित करे कि भविष्य में हिन्दुस्तानियों के साथ कभी ऐसी घटना घटित नहीं होगी। इस मौके पर प्रदर्शनकारियेां को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष चै. ईश्वर पाल सिंह तेवतिया ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर सर्वश्री देवेन्द्र कुमार सिंह, बलदेव राज मनचन्दा, जयप्रकाश बघेल, जितेन्द्र यादव, प्रवीण गोयल, बजरंग बहादुर, मदन लाल माहौर एवं श्रीमति सुमन देवी आदि पदाधिकारी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थे। 

Click here for more interviews 
Back