:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
13/02/2014  
मोदी को पीएम बनाने के लिए जुटेंगे कारीगर
 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह जी ने आर्टिजन सेल की प्रथम कार्यसमिति पर उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं सेल के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

आर्टिजन सेल की तारीफ करते हुए  डा. रमन सिंह जी ने कहा कि सफलता के साथ आप लोगों ने संगठन खड़ा कर बहुत ही कम समय में लाखों लोगों को अपने साथ जोड़ा है और उनकी भलाई के लिए जिस प्रकार से सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्ही. विश्वनाथन कार्य कर रहे हैं निश्चित ही वे अपने लक्ष्य में सफलता प्राप्त करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार भी कौशल उन्नयन कार्यक्रम के माध्यम से लाखों लोगों को प्रशिक्षित कर रही है। जिससे उनकी कार्यकुशलता निखर रही है। कौशल उन्नयन के तीन से चार महीने के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षार्थियों के रूकने व खाने तक की भी व्यवस्था की जाती है। इस योजना से इस वर्ष 2 लाख लोगों को प्रशिक्षित करने की योजना है। 
 डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आप सभी को भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त है जिससे आप अपनी कला को जीवित रख सके हैं। जब बाजार चीन के सामानों से पट चुका है तब भी कारीगर बंधु प्रतिस्पर्धा में खरे हैं यह उनके परिश्रम का ही परिणाम है। आर्टिजन सेल ने तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है वैसे ही भूमिका पूरे देश में निभाकर नरेन्द्र मोदी जैसे कुशल नेतृत्वकर्ता को देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। जिससे प्रदेश से लेकर देश तक संगठित और असंगठित कारीगरों के लिए बेहतर योजना बनाई जाए और उसे धरातल पर मूर्त रूप प्रदान किया जा सके।  
आर्टिजन सेल के राष्ट्रीय संयोजक व्ही. विश्वनाथन ने कहा कि कुशल कारीगर प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी ने बनाया उनका उद्देश्य है कि ऐसे कुशल कारीगर जो वर्षों से कार्य करते आ रहे हैं उनका विकास सुनिश्चित किया जाए। लेकिन तकनीकी मशीनों के कारण उनके हाथ खाली रह जाते हैं। कारीगरों को रोजगार के अवसर समाप्त हो जाते हैं। अत: इनका संरक्षण करना अतिआवश्यक है। आज के दिन पूरे भारत में विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। ये कारीगर के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। 
आजादी के 66 सालों में 60 सालों से कांग्रेस ने कुछ भी नहीं दिया। जनता बेदखल हो गई है अभी तक कांग्रेस की सरकार ने कारीगरों के लिए कोई योजना भी नहीं बनाया है। कांग्रेस पार्टी कारीगरों के लिए कुछ भी नहीं सोचा न ही इस वर्ग के उत्थान के लिए कांग्रेस के पास कोई कार्य योजना है। अब समय आ गया है कि कारीगरों को आगे लाएं और उनका योगदान दें। 
उन्होंने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कारीगरों के लिए मंत्रालय गठित किया है। हम आशा करते है कि आने वाले समय में कारीगर विकास बोर्ड का गठन भी किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन रामचन्द्र येरपुडे ने किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) रामप्रताप सिंह, श्याम सुंदर जायसवाल सदस्य आर्टिजन सेल, प्रदेश संयोजक रविशंकर कसेर, रायपुर के अलावा भोपाल से डॉ. विश्वनाथ सोनी, नागपुर से एस.एन. हीवलेकर, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Click here for more interviews 
Back