:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
14/09/2014  
चंडीगढ़ मेंं गौ हत्या के लिए मृत्यु दंड, और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग
 

चंडीगढ़, 14 सितंबर 2014 : पंजाब में हिन्दु संगठनों ने गौ हत्या पर रोक को बड़ा मुद्दा बनाना शुरु कर दिया है। पंजाब के मालेरकोटला से उठा ये मुद्दा अब राजधानी चंडीगढ़ पंहुच गया है। रविवार को सेक्टर 34 स्थित एग्ज़ीबिशन ग्राउंड में

 गौ भक्तों ने भारी संख्या में इक्ट्ठा हो कर गौ हत्या के लिए मृत्यु दंड के प्रावधान और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग सरकार से की।

गौ हत्या के विरोध में आदोंलन चला रहे भारतीय गौ क्रांति मंच के गोपाल मणि जी महाराज ने कहा कि  हम ये लडाई गाय को सम्मान दिलाने के लिए लड रहें हैं। ये लडाई पूरे देश में जारी रहेगी जबतक कि गौ माता को उसका सही हक नहीं मिल जाता और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित नहीं किया जाता  गोपाल मणि जी महाराज ने कहा कि गौ हत्या करने वालों को मृत्यु दंड दिया जाना चाहिए।

हाल ही में मालेरकोटला में गौवंश के अवशेष मिलने से गुस्साए हिंदु संगठनों ने शनिवार को संगरुर, मोगा, निहाल सिंह वाला और अहमदनगर में बंद रखा था। विश्व हिन्दु परिषद, गोरक्षा मंडल, बजरंग दल, भाजपा और अन्य हिंदु संगठनों ने संगरुर में दिल्ली-लुधियाना शताब्दी एक्सप्रेस को रोक कर रोष भी जताया था। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मारपीट की छिटपुट घटनाएं भी हुई थी। 

भारतीय गौ क्रांति मंच ने गौ रक्षा का अपने आंदोलन तेज़ करते हुए सरकार से कुल पांच मांगे की हैं। गाय को राष्ट्र माता घोषित किया जाए और इस देश में गाय को पशू नहीं माना गया है इसलिए गाय मंत्रालय अलग से बने। साथ ही मांग की है कि देश में खेतों में सिर्फ गाय़ के गौबर की खाद ही डाली जाए क्योंकि जब से हमने रसायनिक खादों का प्रयोग शुरु किया है खेत बंजर हो रहें हैं और लोगों का स्वाथ्य भी खराब हो रहा है। साथ ही गाय के गोबर से निकले वाली गैस से देश के चुल्हे जलने चाहिए और गोबर गैस को सीएनजी गैस की जगह वाहन चलाने में इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

अन्य मांग में भारतीय गौ क्रांति मंच ने 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए सरकार की तरफ से गाय का दूध मुफ्त दिया जाने की मांग और प्रत्येक किसान के एक एक देसी नसल की गाय दिए जाने और विदेशी नस्ल की गायों के आयात पर रोक लगाने की मांग की गई है। साथ ही देश में गाय को चराने के लिए गाय की देखभाल में लगे लोगों को भूमी दिए जाने की मांग की गई है।

23 फरवरी 2014 को दिल्ली के रामलीला मैदान में भी भारी रैली के ज़रिए गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को बुलंद किया गया था इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए पुज्य श्री गोपाल मणि महाराज जी के आवाहन पर भारतीय गौ क्रांति मंच ने 7 सितंबर को रायपुर में भी इस गौवर्धन रैली का आयोजन किया गया। गौ भक्तों ने ऐलान किया है कि वो आने वाले दिनों में उत्तर भारत के ज़्यादातर शहरों में इस तरह की रैलियों का आयोजन करेंगें और अपनी मांगों के लिए सरकार पर दबाव डालेंगें। चंडीगढ़ के बाद 21 सितंबर 2014 को देहरादून में अगली रैली का आयोजन करने का एलान भारतीय गौ क्रांति मंच पहले ही कर चुका है।

भारतीय गौ क्रांति मंच की स्थापना विश्व में गौमाता की महीमा बताने के लिए हुई  है। भारतवर्ष में वैदिक समय से ही गौमाता को विशिष्ट महत्व दिया है। पुज्य श्री गोपाल मणि महाराज जी के सानिध्य में भारतीय गौ क्रांति मंच का गठन हुआ जिसमें ये निर्णय हुआ कि सारे  भारतवंशी भारत सरकार के सामने यह बात रखे कि गौमाता को राष्ट्रमाता के पद पर बिठाया जाये और पूरे देश के अन्दर गौमाता के धार्मिकसामाजिकतथावैज्ञानिक पक्ष रखा जाये। भारत का हर बच्चा गौदुग्ध का सेवन करे। अत : सभी गौप्रेमियों से हम अवाहन करते हैं कि आप सभी इस कार्य में सहभागी बनकर अपने इस मनुष्य जीवन को सार्थक बनायें।

                   इस संबध में अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें अरुण भट्ट, अध्यक्ष, गौ क्रांति मंच 09811728888 और श्री धर्मेंद्र कुमार9810555093

Click here for more interviews 
Back