23/09/2014 |
दिल्ली की सभी पूजा समितियां प्राकृतिक रंगों व सामग्री का इस्तेमाल करें.-संजीव कुमार |
राजधानी दिल्ली में दुर्गा पूजा हर साल श्रध्दा, उत्साह व हर्ष उल्लाष के साथ मनाया जाता है और पूजा उपरांत यमुना नदी में देवी दुर्गा की प्रतिमाओं-मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है. राजधानी में दुर्गा पूजा समारोह के आयोज़न को लेकर आज पर्यावरण सचिव श्री संजीव कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. पूजा और मूर्ति विसर्जन के दौरान समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राजस्व विभाग, दिल्ली पुलिस, सिचाई एवं बढ़ नियंत्रण विभाग, डीडीए, तीनो नगर निगम, दिल्ली प्रदुषण नियंत्रण समिति (डी पी सी सी), दिल्ली जल बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग, फायर विभाग, यातायात पुलिस सहित सभी संबंधित विभाग और एजेंसियों के अधिकारों ने इस बैठक में भाग लिया. पर्यावरण सचिव सह चेयरमैन डी पी सी सी, श्री संजीव कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा हेतु मूर्तियों के निर्माण में प्राकृतिक रंग और प्राकृतिक सामग्री के उपयोग करने के लिए सभी पूजा समूह / समितियों की जागरूकता किया जाना चाहिए. उन्होंने आगे बताया कि डी पी सी सी पहले से ही मूर्तियों को बनाने में प्राकृतिक रंग और सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए सभी पूजा समितियों को कहा है दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही यमुना नदी के पानी की गुणवत्ता की रक्षा करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने बताया कि मूर्ति विसर्जन हेतु सटीक स्थान और घाटों की संख्या संबंधित उपायुक्तों और पुलिस द्वारा साइट निरीक्षण के बाद तय किया जायेगा. सभी उपायुक्तों को घाटों पर बाड़/बैरिकेटिंग, घाटों तक पहुँचाने के लिए संपर्क सड़कों का निर्माण,एम्बुलेंस और प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने और इस दौरान कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है. मंडलायुक्त से मूर्ति विसर्जन के दौरान नागरिक सुविधाओं की उचित व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था को सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है. |
Click here for more interviews |
Back |