:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
29/09/2014  
कौशिक के नेतृत्व में भाजपा और मजबूत होगी-डॉ. रमन
 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के नवनिर्मित कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में, प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने पंचमी के शुभ अवसर पर कार्यालय प्रवेश किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धरमलाल कौशिक ने औपचारिक रूप से अपने कक्ष में कार्य प्रारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव रामविचार नेताम, केन्द्रीय इस्पात मंत्री विष्णुदेव साय,

प्रदेश महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह, सांसद रमेश बैस, चंदूलाल साहू, विक्रम उसेंडी, गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत, पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, विधायक दयालदास बघेल, चंद्रशेखर साहू, श्रीचंद सुंदरानी, विद्यारतन भसीन, रूपकुमारी चौधरी, श्यामबिहारी जायसवाल, नवीन मार्कण्डेय, की उपस्थिति में धरमलाल कौशिक जी कार्यभार प्रारंभ किया। नवीन भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रवेश करने के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, कुशाभाऊ ठाकरे, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धरमलाल कौशिक ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी के योग्य समझा है। भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत कार्यकर्ताओं की मेहनत व लगन है, जिसका परिचय अभी सम्पन्न हुए अंतागढ़ उपचुनाव में मिला है। कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की जनहितकारी नीतियों की परिणिति ही अंतागढ़ उपचुनाव की सफलता है। कौशिक ने कहा कि आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी सफलता की नई परिभाषाएं गढ़ेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सर्वप्रथम धरमलाल कौशिक को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही साथ सभी कार्यकर्ताओं को पंचमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कौशिक जी प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता है तथा वे प्रदेश के कोने-कोने से बखूबी परिचित है। उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होकर पार्टी तथा सरकार के लिए हितकारी भूमिका अदा करेगा। उन्होंने कहा कि कौशिक जी के पदभार ग्रहण करने के बाद हुए अंतागढ़ उपचुनाव की ऐतिहासिक सफलता एक शुभ संकेत है तथा वह यह स्पष्ट इशारा दे रहा है कि भारतीय जनता पार्टी कौशिक जी के नेतृत्व में कामयाबी की नई ऊंचाईयों को छुएगी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री एवं विधायक शिवरतन शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री शिवरतन शर्मा, भूपेन्द्र सवन्नी, डॉ. सुभाऊ कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. दयाराम साहू, सच्चिदानंद उपासने, सिद्धार्थ सिंह, श्रीमती सुधा वर्मा, श्रीमती प्रभा दुबे, श्रीमती रायमुनी भगत, प्रदेश मंत्री संजय श्रीवास्तव, निर्मल सिन्हा, श्रीनिवासराव मद्दी, भीमा मंडावी, श्रीमती पद्मावती देवांगन, श्रीमती अर्चना जायसवाल, श्रीमती धीरज नेताम, श्रीमती प्रेमा अजगले, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शोभा सोनी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा, सत्यानंद राठिया, रामजी भारती, मिर्जा एजाज बेग, केदारनाथ गुप्ता, मोहन पवार, बसंत तारक, लोकेश कावडिय़ा, डॉ. अखिलेश दुबे, दीपक महस्के, नरेशचंद्र गुप्ता, श्याम बैस, मोहन एंटी,  जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन खंडेलवाल, जयंती पटेल, श्याम सुन्दर अग्रवाल, कन्हैयालाल छुगानी, श्रीमती सुषमा दस्सानी, श्रीमती गीता ठाकुर, जिला महामंत्री द्वय ओंकार बैस, सूर्यकांत राठौर, मंत्री गोपी साहू, मुकेश शर्मा, किशोर महानंद, कामिनी देवांगन, श्रीमती बिन्दू माहेश्वरी, श्रीमती उर्मिला सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, कार्यालय मंत्री विजय शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजू नारायण सिंह, उपाध्यक्ष अनुराग पाण्डेय, धर्मेन्द्र रावत, जयंत सिंह, प्रशांत ठाकुर, वैभव बैस, गुंजन प्रजापति, महामंत्री अखिलेश कश्यप, सुनील चौधरी, मंत्री रजनीश ठाकुर, राजीव गुप्ता, अमित साहू, स्वाती शर्मा, सौरभ मिश्रा, महेन्द्र मुलनकर, कोषाध्यक्ष मुकेश पंजवानी, कार्यालय मंत्री विकास अग्रवाल, सह-कार्यालय मंत्री डॉ. उपेन्द्र त्रिवेदी, कार्यकारिणी सदस्य खेमकुमार सेन, ज्ञानचंद चौधरी, सचिन सिंघल, राजू गुप्ता, ललित बुन्देला, दीपक अग्रवाल, दीपक ग्वाल, सुंदर देवांगन, विक्रम ठाकुर, अमित शुक्ला, प्रगति तिवारी, कुमारी डोमेश्वरी साहू, कुमारी मीनल पराडकर, शशिकांत वर्मा, दिनेश डोंगरे, रंजीत सिंह ठाकुर, चक्रधारी जगत, वरूण निर्मलकर, भरत ठाकुर, तरल सोलंकी, दीपक तन्ना, राहुल राव, जिया कुरैशी, भगवान यादव, बसंत बाघ, विकास साठे, अरूण दीवान, फणीन्द्र तिवारी, राजेश वर्मा, शिवा मुंदीराज, राकेश यादव, राजेश परगनिहा, पप्पू परमार, मनीष मानिक, फैजल खान, भगवान यादव, अमरनाथ ठाकुर, बीरगांव मंडल अध्यक्ष रघु चंद्राकर, भनपुरी मंडल नंदकिशोर साहू, शंकर नगर मंडल टिकेन्द्र वर्मा, तेलीबांधा मंडल सोनू सलूजा, फाफाडीह मंडल महेन्द्र खोडियार, गुढिय़ारी मंडल, विनोद तिवारी रामसागर पारा मंडल प्रकाश यादव, तात्यापारा मंडल भूपेद्र ठाकुर, दीनदयाल उपाध्याय मंडल नवीन शर्मा, लाखेनगर मंडल महेश शर्मा, पुरानी बस्ती मंडल चुड़ामणी निर्मलकर, माना कैंप मंडल नरेन्द्र साहू, रायपुर ग्रामीण जितेन्द्र धुरंधर, सदर बाजार मंडल रविन्द्र फड़ताले, सिविल लाईन मंडल मनोहर चतवानी, जवाहर नगर मंडल चंदे्रश शाह सहित प्रदेश के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।