:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
07/10/2014  
डराने, धमकाने व लूटेरों के दिन लद चुके हैं, अगली सरकार हरियाणा में भाजपा की होगी : सुषमा स्वराज
 

कैथल, 7 अक्तूबर (राजकुमार अग्रवाल): : भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने चंदाना गेट स्थित रामलीला मैदान में उपस्थित हजारों लोगों को संबोधित करते हुए ठेठ हरियाणवीं में कहा कि 'थाम राव सुरेंद्र ङ्क्षसह नै जितवाकै भेज दिया, अगला काम मेरा है।

 उन्होंने इशारों-इशारों में ही राव सुरेंद्र ङ्क्षसह को हरियाणा सरकार में बड़ा पद देने का वायदा कैथल की जनता से कर दिया, जिसका लोगों ने हाथ उठाकर एवं तालियां बजाकर स्वागत किया। इससे पहले सुषमा स्वराज का रैली में पहुंचने पर लोगों व महिलाओं ने तालियां 


बजाकर स्वागत किया। सुषमा ने सबसे पहले कैथल की जनता को प्रणाम किया और कहा कि मेरा शौभाग्य है कि मैं हरियाणा की बेटी हूं और कैथल के लोगों से मिलने का मौका मिला। उन्होंने हरियाणा के चुनावों को विशेष व अलग बताते हुए कहा कि यह चुनाव इसलिए 

विशेष व अलग हैं, क्योंकि भाजपा पहली बार हरियाणा में अकेले दम पर चुनाव लड़ रही है। इससे पहले उन्होंने किसी न किसी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़े हैं, जिस प्रकार हरियाणा के लोगों ने लोकसभा चुनावों में 8 में से 7 सीटें भाजपा देने का काम किया था, उसी 

तर्ज पर आप लोग भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर हरियाणा में सरकार बनाएं। सरकार बनते ही हरियाणा के लोगों के वारे-न्यारे हो जाएंगे। क्योंकि केंद्र सरकार में हरियाणा के 5 सांसद मंत्री हैं। अगर हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी तो सबसे अधिक विकास भी हरियाणा का 

होगा। राजनीतिक पंडित भी मानते हैं कि केंद्र सरकार में हरियाणा को इससे बड़ी हिस्सेदारी आज तक किसी भी सरकार में नहीं दी गई। सुषमा स्वराज ने फिर से ठेठ हरियाणवीं में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं स्वयं व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका गए। हमनै 

वहां पर लठ गाढ़ दिए। अमेरिका व चीन में वहां के प्रधानमंत्री के नारे नहीं, बल्कि मोदी-मोदी के नारे लाग्यं थे और यो दृश्य भारत की पूरी 125 करोड़ जनता लाइव टी.वी. एवं इंटरनैट के माध्यम से देख रही थी। जब अमेरिका, चीन, जापान व नेपाल में मोदी-मोदी हो सकै 

तो हरियाणा वालों थाम क्यों पीछै रह रे हो! इसलिए पूर्ण बहुमत तै हरियाणा मैं भी भाजपा की सरकार बना दो इस बार और कैथल से राव सुरेंद्र ङ्क्षसह को जितवा दियो, बस! अगला काम मेरा सै। आपनै अपनी बेटी पै विश्वास है या नहीं, लोगों ने हाथ उठाकर जवाब दिया, 

हां-हां। सुषमा ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में हरियाणा में लूटेरों व गुडों की सरकार रही, थारा किसी नै भला करया? जवाब आया नहीं। सुषमा ने कहा कि इस बार एक मौका आप 5 वर्ष के लिए भाजपा को भी देकर देखें, सारी कसर सी निकाल देंगे थ्यारी। उन्होंने कहा 

कि आज एक नेता हेकड़ी दिखाता है। व्यापारियों को छापों का डर दिखाकर डराया व धमकाया जाता है। सुषमा ने कहा कि जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार ही नहीं रहेगी तो कैसा उनसे डरना। उन्होंने शहर व गांवों के लोगों का आह्वान किया कि आप हैं और आपके साथ 

आपका भगवान है, बस किसी से डरने की आवश्यकता नहीं हैं। इस मौके पर सांसद राजकुमार सैनी, मेजर जनरल डी.पी. वत्स, युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश गौड़, जिलाध्यक्ष राजपाल तंवर, पूर्व विधायक लीला राम गुर्जर, अरुण सर्राफ, सुरेश गर्ग नौच, रविभूषण गर्ग, 

व्यापार मंडल राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अशोक गोयल, पाला राम सैनी, संजय भारद्वाज, सुभाष मुंदड़ी, प्रीतम गुहणा, राजेंद्र शर्मा स्लेटी, विरेंद्र छौत, प्रयाग राज बालू, प्रेमनाथ, ङ्क्षप्रसिपल शेर ङ्क्षसह, रामकुमार फर्शमाजरा, राव उदयवीर ङ्क्षसह, प्रियंका तंवर, शकुंतला 

वजीरखेड़ा, अशोक ढांड, प्रदीप यादव, सुशील जसवंती, सिंद्र कुतरा, सुशील क्योड़क, स. गुरजंट ङ्क्षसह, सुल्ताल क्योड़क, धर्मेंद्र गुप्ता, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान रमेश गुप्ता, प्रवीन सरदाना, धीरेंद्र क्योड़क, सतीश शर्मा, युधिष्ठर तंवर, कपिल सिरोही, संदीप गोयल कैलरम, 

गोपाल भट्ट, गुल्तान नैना, नरेश मित्तल, स. हरपाल ङ्क्षसह, लीला राम सैन, अश्वनी गर्ग, नरेश मित्तल, सुरेश मित्तल, राजकुमार मंगला, सुरजीत सांघन, युधिष्ठर तंवर, कंवर वी.के. ङ्क्षसह, रामपाल राणा, कुलदीप बागड़ी सहित हजारों कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

Click here for more interviews 
Back