:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
09/10/2014  
हत्या के बाद फरार लिव-इन-पार्टनर गिरफ्तार
 

नई दिल्ली। मयूर विहार इलाके में मंगलवार देर रात साधना उर्फ प्रिया 25 नामक महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर विनोद राणा को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि विनोद राणा और प्रिया चिल्ला गांव मयूर विहार डीडीए फ्लैट-3 ए, में बतौर पति-पत्नी बनकर रह रहे थे।

- महिला पर देह व्यापार करने का शक करता था 
- बेसबॉल बेट से पीट-पीट कर की थी हत्या 


 मकान मालकिन को भी दोनों ने पति-पत्नी बताया था दोनों करीब एक महीने पहले नोएडा से मयूर विहार में रहने आए थे। मंगलवार रात को किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था।  झगडे  के दौरान विनोद ने बेसबॉल बैट से हमला करके प्रिया की हत्या कर दी थी। इस वारदात को अंजाम देकर वह फरार हो गया था। छानबीन में पुलिस को पता लगा कि विनोद और प्रिया पति-पत्नी नहीं है। विनोद शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं जो बुलंदशहर में रहते हैं। जांच में पता लगा है कि प्रिया भी बुलंदशहर की रहने वाली थी और वह भी शादीशुदा थी। प्रिया, विनोद राणा के मकान में किराए पिछले चार साल से रह रही थी और उसी दौारान विनोद और प्रिया के बीच अवैध संबंध बन गए थे। उसके बाद इन दोनों के अवैध संबंधों के बारे में जब विनोद के परिवार को पता लग गया था तो ये दोनों बुलंदशहर से भागकर नोएडा में रहने लगे थे। यहां आने के बाद विनोद और प्रिया के बीच झगड़ा होता रहता था। विनोद को शक था कि प्रिया देर रात तक घर से बाहर रहती है और वह देह व्यापार करती है। इसी बात को लेकर उन दोनों के बीच झगड़ा हुआ और मंगलवार रात में शराब के नशे में विनोद ने बेसबॉल बैट से मारकर प्रिया की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Click here for more interviews 
Back