:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
15/10/2014  
जम्मू के स्कूली बच्चों ने की राजनाथ सिंह, गृह मंत्री से मुलाकात
 

नई दिल्ली, दिनांक 15 अक्टूबर 2014। श्री देवेन्द्र कुमार पाठक, भारतीय पुलिस सेवा, महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल के नेतृत्व में जम्मू के स्कूली बच्चों ने भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत आज राजनाथ सिंह, गृह मंत्री, भारत सरकार से उनके नार्थ ब्लाॅक, नई दिल्ली कार्यालय में मुलाकात की। देवेन्द्र कुमार पाठक, भारतीय पुलिस सेवा, महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल ने

गृह मंत्री महोदय का अभिनन्दन करते हुए इन छात्र-छात्राओं से, जो जम्मू के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं, महोदय का परिचय करवाया। गृह मंत्री ने भी इन छात्र-छात्राओं से मुलाकात में दिलचस्पी दिखाई और बच्चे भी माननीय मंत्री से मिलकर काफी प्रभावित हुए।
बच्चों ने भ्रमण के दौरान प्राप्त अपने अनुभवों को मंत्री के साथ साझा किया और इस भ्रमण के आयोजन हेतु भारत सरकार तथा सीमा सुरक्षा बल का हार्दिक आभार प्रकट किया। राजनाथ सिंह ने बच्चों के साथ बातचीत करते हुए ये बताया कि जीवन में सफलता के लिये लक्ष्य निर्धारित करना और उन्हें प्राप्त करने के प्रयासों में निरंतर रत रहना सफलता का मूल मंत्र है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति की खूबसूरती को मिल-जुलकर बाँटने और सहयोग की भावना से राष्ट्र को विकास के पथ पर नित्य प्रति अग्रसर करने में अपना सर्वोत्तम योगदान देने हेतु उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित भी किया।
जम्मू और कश्मीर के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के बच्चों को अपने देश की महान संस्कृति के विविध पहलुओं से अवगत कराने के उद्देश्य से सीमा सुरक्षा बल द्वारा वर्ष 2000 से ही इस कार्यक्रम की शुरूआत की गई। अपनी इसी परम्परा के अनुसार इस वर्ष भी सीमा सुरक्षा बल द्वारा दिनांक 09 अक्टूबर 2014 से 18 अक्टूबर 2014 तक भारत दर्शन भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस भ्रमण कार्यक्रम में 13 से 17 वर्ष के उम्र के कुल 40 छात्र-छात्राएं (20 छात्र और 20 छात्राएं) शामिल हैं, और वस्त्र, परिवहन, आवास, और ठहराव के खर्चों के अतिरिक्त इस कार्यक्रम के अन्य सभी प्रकार के खर्चों को गृह मंत्रालय वहन करता है।
भारत दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के लिये चयनित बच्चों में अधिकतर बच्चे जम्मू और कश्मीर के सुदूरवर्ती गा्रमीण क्षेत्रों के थे। इनका चयन स्थानीय शिक्षकों, ग्राम प्रधानों, स्कूलों व सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों के द्वारा किया जाता है।
इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य इन छात्र-छात्राओं को देश के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन स्थलों के भ्रमण के साथ-साथ देश की महान सामाजिक विरासत तथा राष्ट्र के औद्योगिक, तकनीकी एवम् विज्ञान के क्षेत्रों में हो रहे विकास से भी परिचित कराना है ताकि उनमें अपने राष्ट्र के प्रति अभिमान पैदा हो सके।
भारत दर्शन भ्रमण के दौरान इन स्कूली बच्चों ने देश के विभिन्न ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इन्होंने अहमदाबाद, भुज, जोधपुर, जयपुर और दिल्ली का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान वे लालकिला व ताजमहल जैसे ऐतिहासिक धरोहरों  से काफी प्रभावित हुए। इसके अतिरिक्त दिल्ली मेट्रो के सफर ने उन्हें काफी रोमांचित किया। वस्तुतः ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को भारतीय संस्कृति के बहुरंगी रंगों जैसे- भाषा,धर्म,खान-पान, वेष-भूषा इत्यादि से भली-भाँति परिचित होने का सुनहरा अवसर मिलता है। साथ ही बच्चों व उनके अभिभावकों सहित क्षेत्र के अन्य लोगों में भी इनके प्रभाव काफी लम्बे अर्से तक बने रहते हैं। वर्ष 2013-14 के दौरान सीमा सुरक्षा बल द्वारा अब तक कुल 06 भारत दर्शन भ्रमण कार्यक्रम आयोजित करवाए जा चुके हैं। (04 कश्मीरी बच्चों के लिये- 02 लड़कों के लिये व 02 लड़कियों के लिये तथा 02 जम्मू के बच्चों के लिये)
सीमा सुरक्षा बल द्वारा वर्ष 2000 से अब तक आयोजित भारत दर्शन भ्रमण के कुल 47 कार्यक्रमों में 1373 बच्चे भाग ले चुके हैं।

Click here for more interviews 
Back