:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
19/10/2014  
हरियाणा व महाराष्ट्र में जीत के लिए जनता को आभार : संजू नारायण
 

रायपुर(वीएनएस)। हरियाणा व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा संभागीय कार्यालय एकात्म परिसर में रविवार दोपहर जमकर आतिशबाजी की गई। साथ ही ढोल व नंगाडे की थाप में युवा मोर्चा कार्यकर्ता जमकर थिरके ।

तत्पश्चात युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रैली की शक्ल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद, डॉ. रमन सिंह जिन्दाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगाते विदर्भ चुनाव की कमान संभाल रहे कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के शासकीय आवास, शंकर नगर पहुंचे। श्री अग्रवाल को बधाई देते हुए युवा मोर्चा कार्यकताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। श्री अग्रवाल ने हरियाणा व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए स्थानीय नागरिकों को बधाई दी है। 
  भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिलाअध्यक्ष संजू नारायण सिंह ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि आखिरकार महाराष्ट्र व हरियाणा की जनता ने कांग्रेस के कुशासन को नकारते हुए  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा पूरे राष्ट्र में पिछले तीन महीनों से चलाए जा रहे सुशासन को अपनाया है। कांग्रेस के कुशासन का ही परिणाम है कि दोनों ही राज्यों में कांग्रेस दूसरे नम्बर तक की पार्टी नहीं रह पाई है। श्री ठाकुर ने आगे कहा कि देशवासी कांग्रेस का सच जान चुके हैं, कांग्रेस के नेता पिछले पैसठ सालों में राष्ट्र के दुर्गती कर अपनी रोटी सेंकते रहे हैं। जबकि उपलब्धि के नाम पर देश में भ्रष्टाचार, मंहगाई, लचर अर्थव्यवस्था आदि दिया है। जिसका ही कारण है कि आम जनता ने लोकसभा भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाकर विकास पुरुष नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले तीन महिनों में ही सम्पूर्ण भारत में सुशासन देने का प्रयास किया है। इसी सुशासन से कांग्रेस की जमी दबी साख भी धीरे-धीरे खत्म होने लगी है। महाराष्ट्र व हरियाणा में कांग्रेस की ऐतिहासिक हार आम जनता की कांग्रेस मुक्त भारत बनाने अभियान की शुरुआत है। श्री ठाकुर ने छग के सभी मंत्रियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिन्होंने महाराष्ट्र चुनाव में प्रचार की बागडोर सम्भाली थी सभी को कड़ी मेहनत व चुनाव में जीत के लिए बधाई दी है। वहीं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को जिन्होंने भंडारा विधानसभा में रामचन्द्र अवसरे की प्रचार में भाग लिया था उन्हें भी बधाई दी है। जहां से रामचन्द्र अवसरे जी ने करीब 35 हजार मतो से जीत हासिल की है।  इस मौके पर सुनील चौधरी, मुकेश पंजवानी,अर्जुन खुंटे, सोनू राजपूत, विनोद रोहरा, रविन्द्र ठाकुर, दीना डोंगरे, विजय व्यास, गिरीश मिश्रा, सदाशिव सोनवने, गोलु भारती, शंकर बाघ, संतोष सोनी, विजय लहरवानी, किशोर सोनी, किशोर सोनी, दिव्यांश सक्सेना, प्रखर मिश्रा, साजन सिहं, सोनू जैन, फणीन्द्र तिवारी, दीपक ग्वाल, दीपक तन्ना, ईजराईल जी, मोहम्मद शफीक, शाहिद अली, राहुल राव, गौरव शर्मा, अर्पित सूर्यवंशी, सोनू यादव, गुरमीत सिंह, दीप साहू सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Click here for more interviews 
Back