:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
27/10/2014  
वेंकैया नायडू द्वारा स्वच्छ बाजार - स्वस्थ व्यापार का आधार अभियान की शुरुआत
 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से आज देश भर के व्यापारी संगठन पूरी तरह से जुड़े जब केंद्रीय शहरी विकास मंत्री श्री वेंकैया नायडू ने आज अपनेकार्यालय में कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ स्वच्छ बाजार ही हैं स्वस्थ व्यापार का आधार

 नामक व्यापारियों का राष्ट्रीयस्वछता अभियान शुरू किया ! इस मौके पर कैट के राष्ट्रीय महामंत्री और दिल्ली भाजपा के स्वच्छ अभियान के विशेष दूत  श्री प्रवीन खण्डेलवालकैट दिल्ली प्रदेश केअध्यक्ष श्री रमेश खन्नाकैट दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष श्री सुशील गोयल सहित अन्य अनेक प्रमुख व्यापारी नेता मौजूद थे !

 

प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान से व्यापारियों के शीर्ष संगठन के जुड़ने को अभियान के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए श्री नायडू ने कहा की देश भर में फैलीव्यापारियों की दुकाने इस अभियान के विशेष दूत के रूप में बहुत बड़ी भूमिका निभा सकती हैं क्योंकि हर दुकान पर रोज़ बड़ी मात्रा में लोग आते हैं और यदि उन सभी कोथोड़ा भी प्रेरित किया जाए तो व्यापारियों द्वारा इस अभियान की सफलता में बड़ी भूमिका का निर्वाह हो सकता है !

श्री नायडू ने व्यापारी प्रतिनिधिमंडल को सलाह देते हुए कहा की व्यापारी संगठनों को कोशिश करनी चाहिए की हर दुकान पर एक छोटा डस्टबिन रखा जाए और दुकान काकूड़ा उसी में ही डाला जाए वहीँ दूसरी ओर व्यापारी संगठन अपनी मार्किट में स्थान स्थान पर बड़े डस्टबिन रखवाने का प्रयास करें जिस से मार्किट में कुद्स  फैले ओरमार्किट भी स्वच्छ रहे ! उन्होंने यह भी कहा की जमा हुए कूड़े को या तो व्यापारी स्वयं किसी नियत कूड़ा स्थल पर डालें अथवा कूड़ा एकत्र करने में स्थानीय नगर निगमया अन्य निकाय का सहयोग लें ! श्री नायडू ने व्यापारियों से यह भी आग्रह किया की वो अपने वाहनों में भी एक छोटी थैली अवश्य रखें ओर वाहन का कूड़ा सड़क परफेकने की बजाय वाहन में राखी थैली में ही रखें ओर उस थैली को किसी नियत कूड़ा स्थल पर डालें !

 

श्री नायडू ने देश भर के व्यापारी संगठनों से आग्रह करते हुए कहा की वो अपनी दुकानों में स्वच्छ भारत अभियान के पोस्टर या स्टीकर अवश्य लगाएं वहीँ अपनी मार्किटमें प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग ओर बैनर भी लगाएं जिस से लोग प्रेरित हो कर स्वच्छ अभियान से जुड़ें ! उन्होंने जोर देकर कहा की स्वच्छता को एक आदत बनाना होगाऔर यह किसी जोर जबरदस्ती से नहीं बल्कि स्वयं की प्रेरणा से ही होगा !

Click here for more interviews 
Back