28/10/2014 |
राहुल गांधी से मिले त्रिलोकपुरी के दोनो समुदाय के लोग, कहा हम एक साथ हैं |
त्रिलोकपुरी में दिवाली के दिन दो सम्प्रदाय के युवकों में हुए विवाद के मामले में आज हिन्दू वाल्मीकि समाज और मुस्लिम समाज के लोग आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी से उनके घर में मिले। सभी लोगों ने राहुल गांधी से अपील की कि वे इस मामले में निजी तौर पर संज्ञान ले क्योंकि ये दंगे किसी साजिश के तहत करवाये जा रहे हैं और इसमें त्रिलोकपुरी के किसी भी समुदाय का हाथ नहीं है। इस मौके
पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पी एल पूनिया, उपाध्यक्ष
डॉक्टर राजकुमार वेरका, शक़ील अहमद, दिल्ली कांग्रेस के प्रधान अरविंदर सिंह
लवली, आल इंडिया कांग्रेस कमेटी एस सी / एस टी सेल के चेयरमैन के. राजू
विशेष तौर पर मौजूद थे। राहुल
गांधी ने दोनों समुदाय के लोगों की बातें बड़े ध्यान से सुनी। दोनों समुदाय
के लोगों का यही कहना था कि ये एक साजिश है, जिसमें आम लोगों को निशाना
बनाया जा रहा है। त्रिलोकपुरी के लोग हमेशा अमन और चैन की ज़िंदगी जीते रहे
हैं , इससे पहले कभी भी ऐसा तनाव नहीं पैदा हुआ था। सभी लोगों ने कहा कि
हिन्दू , ,मुस्लिम , सिख , ईसाई सब यहाँ मिल जुल कर रहते हैं। सबने राहुल
गांधी से अपील की कि वे उनके क्षेत्र में आकर लोगों से मिलें और उनको
आश्वासन दें। श्री
गांधी ने इस मौके पर सभी लोगों को मिलजुल कर रहने की अपील की। उन्होंने कहा
कि इस बार देखा गया है कि चुनाव के वक्त ही दंगे हो रहे हैं, जहाँ भी वो
दंगा पीड़ित लोगों को मिलने गए, वहां के सभी समुदाय के लोग कहते हैं कि
इसमें उनके लोगों का हाथ नहीं है, इसका मतलब ये सब सोची समझी साजिश है जो
सिर्फ अपने निजी स्वार्थ के लिए कुछ लोग करवा रहे हैं जो बिलकुल भी
बर्दाश्त नहीं है। श्री गांधी ने त्रिलोकपुरी के लोगों को कहा कि वो खुद
उनके क्षेत्र में आएंगे और लोगों से मिलेंगे और अपील करेंगे कि मिलजुल कर
रहे और एकजुट होकर ऐसी फिरका परस्त ताकतों को भगा डालें। राष्ट्रीय
अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष एवं भगवान वाल्मीकि फाउंडेशन के चेयरमैन
डॉक्टर राजकुमार वेरका की अगुवाई में दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व
चेयरमैन हरनाम सिंह, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य हरी राम सूद, पूर्व विधायक वीर सिंह धींगान, त्रिलोकपुरी वाल्मीकि समाज के प्रधान कारन बैनीवाल, त्रिलोकपुरी ३१ से ३५ ब्लॉक के प्रधान शीशराम
प्रधान, चेयरमैन हज कमेटी परवेज मिया, त्रिलोकपुरी युथ कांग्रेस ब्लॉक
प्रधान राहुल भारती, पीस कमेटी के सदस्य सैफई, ब्लॉक प्रधान जावेद सलमानी, डॉक्टर
शमशुद्दीन आज़ाद, मोहम्मद अरशद, मास्टर बाबू भाई, मेहमूद प्रचा, आर के
शर्मा, जितेंदर कुमार, श्रीमती प्रवीण मेस्सी, डॉक्टर अशोक चौहान, अशोक निठारी, डॉक्टर मुनीश पाल आदि नेता मौजूद थे। गौरतलब
है कि कल ये सभी लोग राष्ट्रीय अनसूचित जाति आयोग के यहाँ भी इकठे होकर गए
थे और आयोग के समक्ष दोनों समुदाय के लोगों ने एक दुसरे के गले मिलकर एकता
का सन्देश दिया था। एक साथ मिलकर पीस मार्च करने की भी बात कही थी। |
Click here for more interviews |
Back |