:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
28/10/2014  
नेब सराय में रही छठ पूजा की धूम, सांसद मनोज तिवारी ने अपने गीतों से समां बांधा
 

नेब सराय में आज छठ पूजा की धूम रही। सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने अपने गानों के माध्यम से इस पर्व के उल्लास को और बढ़ा दिया। फ्रीडम फाइटर एंकलेव, नेब सराय के तत्वावधान में हुए छठ पूजा कार्यक्रम में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी,

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, दिल्ली भाजपा के प्रभारी प्रभात झा, अभिनेत्री श्वेता तिवारी, भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी भी मौजूद रहे। छठ पूजा समिति के संस्थापक अध्यक्ष संजय ठाकुर ने कहा कि बिहार के लोगों के लिए छठ पूजा का खास महत्त्व है और अब तो यह समस्त भारत का पर्व बन चुका है। यह पर्व देश के कोने-कोने में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह सांप्रदायिक सौहार्द का पर्व है, जो समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करता है।

श्री ठाकुर ने कहा कि लोक परंपरा के अनुसार सूर्यदेव और छठी मइया का संबंध भाई-बहन का है। लोक मातृका षष्ठी की पहली पूजा सूर्य ने ही की थी। उन्होंने कहा कि छठ र्व की परंपरा में बहुत ही गहरा विज्ञान छिपा हुआ है। षष्ठी तिथि (छठ) एक विशेष खगोलीय अवसर है। उस समय सूर्य की पराबैंगनी किरणें पृथ्वी की सतह पर सामान्य से अधिक मात्रा में एकत्र हो जाती हैं। उसके संभावित कुप्रभावों से मानव की यथासंभव रक्षा करने का सामथ्र्य इस परंपरा में है। छठ पर्व के पालन से सूर्य (तारा) प्रकाश (पराबैंगनी किरण) के हानिकारक प्रभाव से जीवों की रक्षा संभव है। उन्होंने कहा कि इसीलिए समाज के हर तबके और सभी क्षेत्रों के लिए इस पर्व का समान महत्त्व है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सभी को छठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार ने छठ के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। उन्होंने कहा कि सभी घाटों की सफाई की खास व्यवस्था की गई है और उनकी सजावट का इंतजाम भी कर दिया गया है। मंदिरों के आस पास भी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। इसके साथ ही बिहार की ओर जाने के लिए कई विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर भोजपुुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी ने कई गीतों के माध्यम से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान लोग उनके गीतों पर झूमते रहे।
 

Click here for more interviews 
Back