01/11/2014 |
दिल्ली उपचूनावों में मुकाबला कांग्रेस से-प्रभात झा |
नई दिल्ली, 1 नवम्बर। दिल्ली में होने वाले उपचुनावों के लिए प्रत्याशी के चयन के लिए दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की चुनाव समिति की बैठक प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई। चुनाव समिति की बैठक के बाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद श्री प्रभात झा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहा कि आज की बैठक में सभी सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री विजय शर्मा और प्रदेश प्रभारी के नाते स्वयं श्री झा को इस संबंध में निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है। |
Click here for more interviews |
Back |