:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
06/11/2014  
केंद्रीय गृह मंत्री ने साइबर अपराध को रोकने की रणनीति को और मजबूत बनाने पर दिया जोर
 

केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने मोनाको में इंटरपोल की आमसभा की 100वीं बैठक में समकालीन आपराधिक प्रवृत्तियां और पुलिस सहयोग के समक्ष नई चुनौतियां विषय पर अपना भाषण दिया। इंटरपोल की आमसभा में उन्होंने अपना भाषण हिंदी में देकर इतिहास रच दिया। पिछले 100 सालों के इतिहास में कभी भी इंटरपोल की आमसभा में हिंदी में भाषण नहीं दिया गया।

केंद्रीय गृह मंत्री ने इंटरपोल को उसके 100 वर्ष होने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने अपराध पर लगाम लगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को लेकर सभी सदस्य देशों की प्रशंसा की। उन्होंने भारतीय दर्शनशास्त्र की नीति वसुधैव कुटुम्बकम पर जोर दिया। वसुधैव कुटुम्बकम का अर्थ है पूरा विश्व एक परिवार है। उन्होंने कहा कि भारत सिर्फ अपने कल्याण में नहीं बल्कि पूरे विश्व के कल्याण में विश्वास रखता है। उन्होंने दोहराया कि भारत अपराध और विशेषकर अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध से निपटने के लिए कानूनी सहयोग की दिशा में मजबूत अंतरराष्ट्रीय संबंध का पक्षधर है। उन्होंने महान भारतीय आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद के कथन को उद्धत किया समाज का पतन आपराधिक गतिविधियों से नहीं बल्कि अच्छे लोगों की निष्क्रियता से होता है।

श्री राजनाथ सिंह ने साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी की भूमिका और अहमियत को रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने जहरीले विचार फैलाने के लिए इंटरनेट सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोके जाने की भी बात की। उन्होंने साइबर क्राइम सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा।

केंद्रीय गृह मंत्री ने जांच को समय पर पूरा करने के लिए मौखिक कानूनी सहायता संधि को लागू करने पर जोर दिया। वर्तमान में धन शोधन, आतंकवाद, वित्तीय एवं उच्च तकनीक की मदद से किए गए अपराध, बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन और अवैध पलायन जैसी सस्याओं से हर देश बुरी तरह प्रभावित है, इसलिए हम सभी को इस समस्या से लड़ने के लिए आपसी सहयोग से इंटरपोल को मजबूत बनाना होगा।

Click here for more interviews 
Back