:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
09/11/2014  
बिना हेलमेट पहने सडकों पर नियमों का मखौल उड़ाती महिलाएं
 

सड़क दुर्घटना रोकने के लिए मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत दोपहिंया वाहन पर हेलमेट अनिवार्य किया गया था। दिल्ली में सितम्बर 2014 में महिलाओं के लिए भी अनिवार्य किया गया है। क्योकि दोपहियां वाहनों पर यात्रा करते समय पुरुष और महिला दोनों के लिए खतरा बना रहता है।

दिल्ली की सड़कों पर सुरक्षा की दृष्टि से महिलाओं के लिए हेलमेट अनिवार्य किया गया था क्योकि कभी भी दुर्घटना सिर्फ पुरुषों के साथ ही नही होती है दुर्घटनाओं में महिला भी शिकार बनती है प्रति वर्ष दिल्ली की सड़कों पर पुरुषो के साथ महिलाएं भी मौत का शिकार बनती है। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने दोपहिया वाहनों पर महिलाओं के लिए हेलमेट जरुरी किया था, इस नियम को न मानने वालों के लिए सजा और जुर्माना दोनों का प्रावधान है। जब यह नियम दिल्ली में लागु किया गया तब कुछ दिन दोपहिया वाहनों पर महिलाएं पीछे की सीट पर हेलमेट पहने हुए नजर आई। जैसे-जैसे समय बीत रहा है वैसे ही ज्यादातर महिलाएं पुराने ठर्रे पर लौट गयी है और वाहनों पर बिना हेलमेट नजर आती है। जिस तेजी के साथ यह नियम लागु हुआ था तब यातायात पुलिस ने हजारों वाहनों पर इसी नियम की वजह से जुर्माना ठोका था बिना हेलमेट यात्रा करने पर मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत 100 रुपये का जुर्माना है। लेकिन समय के साथ अब नियम का मखौल उड़ाती महिलाएं सड़कों पर बेखौफ बिना हेलमेट वाहनों पर दिखाई देती है। सितम्बर माह में शुरू यह मुहीम अब सिर्फ कागजों जान पड़ रहीं है।10 सितम्बर को यातायात पुलिस ने दक्षिणी इलाके में 928, पश्चिमी इलाके में 569,पूर्वी इलाके में 426 और उत्तरी इलाके में 528 महिलाओं पर बिना हेलमेट होने पर जुर्माना किया गया था। दिल्ली की सड़कों पर एक ही दिन में हजारों महिलाएं इस जुर्म में पकड़ी गयी थी। यह नियम सड़कों पर बढ़ते हादसों पर अंकुश लगाने के लिए किया गया है। प्रति वर्ष हजारों लोग दिल्ली की सड़कों पर सड़क दुर्घटना में मौत के आगोश में पहुंच जाते है। यातायात पुलिस इस नियम को लागु करने में कितनी भी कड़ाई की बात करे लेकिन इस नियम की धज्जियां तो महिलाएं उड़ा ही रही है। 
रविन्द्र कुमार कि रिपोर्ट

Click here for more interviews 
Back