:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
12/11/2014  
राम मनोहर लोहिया अस्पताल, में रैन बसेरा का उद्घाटन किया बावा अध्यक्षा रेणु शर्मा नें
 

दिल्ली में कड़ाके की ठंड के दौरान असहाय व्यक्तियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए श्रीमती रेणु शर्मा, अध्यक्ष बावा (बीएसएफ वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन), सीमा सुरक्षा बल के अतिरिक्त महानिदेशक श्री के. के. शर्मा की धर्मपत्नी हैं, के द्वारा आज दिनांक 12 नवंबर, 2014 को 15:30 बजे डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, नई दिल्ली सीसुबल द्वारा लगाए गए अस्थाई रैन बसेरे का उद्घाटन किया गया।

  डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल, नई दिल्ली में उपचाराधीन रोगियों के साथ ही वहां लंबे समय तक ठहरने वाले उनके परिजनों को भी सर्दियों की ठंडी रातों में सुगम एवं सुलभ आश्रय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीमा सुरक्षा बल द्वारा इस रैन बसेरे को लगाया गया है। 
 
समाज के लिए ऐसे जन-कल्याणकारी कार्य करने हेतु बावा सदैव ही तत्पर रहता है। इस वर्ष रैन बसेरे का पहली बार उद्घाटन किया गया है।  इस योजना के तहत सीमा सुरक्षा बल द्वारा अस्थाई रैन बसेरों को लगाया गया है जिसमें 50 व्यक्तियों के रहने की व्यवस्था है। सर्दी के अंत तक ये रैन बसेरे  क्रियाशील रहेंगे।  

श्रीमती रेणु शर्मा ने अपने उद्घाटन भाषण में जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का अवसर प्रदान करने के लिए डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल प्रशासन का धन्यवाद किया। डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल प्रशासन द्वारा भी बावा के इस कल्याणकारी प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया गया।  

इस अवसर पर अध्यक्षा बावा श्रीमती रेणु शर्मा के साथ, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर एवं स्टाफ, एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी, बल के कार्मिकों की पत्नियाँ तथा दिल्ली के स्थानीय निवासी भी भारी संख्या में उपस्थित थे।   

Click here for more interviews 
Back