14/11/2014 |
गृह मंत्री ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित दी, साथ ही लोगों से आह्वान किया कि वे देश के विकास में योगदान दें |
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि लोग देश के विकास के लिए कार्य करें और वैज्ञानिक प्रकृति को आत्मसात करें। पंडित नेहरू के 125वें
जन्मदिवस के अवसर पर आज यहां एक समारोह में श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि
पंडित नेहरू के योगदान, उनके व्यक्तित्व, राष्ट्र के प्रति उनकी
प्रतिबद्धता तथा लोगों के साथ उनके जुड़ाव के कारण उऩ्हें लोगों का प्यार
और सम्मान कई वर्षों तक मिलता रहा। |
Click here for more interviews |
Back |