:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
16/11/2014  
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने शहीद बिरसा मुंडा को दी श्रृद्धांजली,
 

नई दिल्ली, 15 नवम्बर। तेजी से चुनाव की ओर बढ़ती दिल्ली भाजपा में आज सक्रियता के साथ बड़ी बैठकें हुईं। मयूर विहार, शाहदरा जिलों, असंगठित मजदूर मोर्चा, पूर्वांचल मोर्चा, बार्बर प्रकोष्ठ, बुनकर प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित बैठकों में प्रदेश प्रभारी श्री प्रभात झा,

अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय, वरिष्ठ नेतागण श्री विजय शर्मा, श्री रमेश बिधूड़ी, श्री महेश गिरी, श्री आशीष सूद, श्रीमती रेखा गुप्ता, श्री वीरेन्द्र सचदेवा, डाॅ. कंवर सेन, श्री तेजपाल सिंह, श्री दिनेश प्रताप सिंह, श्री बिजेन्द्र सिंह सैन, श्री योगेन्द्र कुमार माहौर, श्री आनंद साहू, मंडल अध्यक्ष सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने बैठकों में भाग लिया।

श्री प्रभात झा ने कहा कि सदस्यता अभियान और आगामी चुनाव में पार्टी की सफलता की कुंजी जिला ईकाइयों के साथ मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पास है। उन्हें लोगों के बीच जा केन्द्र सरकार के सुकार्यों का प्रचार करना होगा क्योंकि इसी से भाजपा को दिल्ली चुनावों में लाभ मिलेगा।

पार्टी के असंगठित मजदूर मोर्चा द्वारा शहीद बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित एक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने कहा कि आज का दिन हमें लाखों ऐसे असंगठित कामगारों के उत्थान के लिये कार्य करने की प्रेरणा देता है जिनके छोटे छोटे काम देश और समाज को बहुत सहयोग देते हैं पर उनको उतनी प्राथमिकता नहीं मिल पाती है। श्री उपाध्याय ने कहा कि अपने शत्त कार्य से बिरसा मुंडा ने स्वार्थविहीन काम करने की समाज को प्रेरणा दी है। श्री उपाध्याय ने दिल्ली के विकास में झारखंड से आये कामगारों के सहयोग की सराहना की और कहा की आज दिल्ली के हजारों परिवार ऐसे हैं जहां पति पत्नी दोनों काम पर जाते हैं और घर की जिम्मेवारी उठा झारखंड की महिलायें अपने ममतव्य का परिचय देती हैं। श्री उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर झारखंड से आकर गृह एवं आॅफिस सहायक के कार्यों में लगीं महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिये समुचित कार्य करेगी।

मयूर विहार में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बोलते हुये श्री उपाध्याय ने कहा कि यह सदस्यता अभियान और आगामी चुनाव स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के लिये एक अग्नि परीक्षा है, उन्हें इस जिले की पांच में से कम से कम तीन सीट जीतनी होंगी। श्री उपाध्याय ने कहा कि 2013 में हम दिल्ली में मात्र 4 सीटों से पिछड़े और अगर पार्टी कार्यकर्ता मेहनत से काम करते तो हम त्रिलोकपुरी और कोण्डली जिन्हें हमने छोटे अंतरों से खोया, उन्हें जीत सकते थे।

पार्टी के संगठन महामंत्री श्री विजय शर्मा ने दोनों जिलों द्वारा किये जा रहे सदस्यता कार्यों की विवेचना ली और कहा कि इन दोनों जिला संगठनों को अधिकाधिक अल्पसंख्यक एवं अनुसूचित जाति लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करना चाहिये क्योंकि शाहदरा और मयूर विहार जिलों की 6 में से 10 सीटों पर इनका व्यापक प्रभाव है।

Click here for more interviews 
Back