:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
17/11/2014  
पंडित नेहरू की विरासत को बनाए रखने की आवश्यकताः श्री वीरभद्र सिंह
 

मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है, जो सही अर्थों में आधुनिक भारत के निर्माता हैं। उनकी विरासत को राजनीतिक विचारधारा से उठकर बनाए रखा जाना चाहिए।

श्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू की दूरदृष्टि के परिणामस्वरूप आज देश समृद्ध, धर्म निरपेक्ष, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सुदृढ़ राष्ट्र बनकर उभरा है। पंडित नेहरू के देश को आधुनिक बनाने के प्रयास पश्चिमी नहीं थे, परन्तु वे भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना चाहते थे, जिसमें उन्होंने पश्चिमी देशों के अच्छे पहलुओं और बेहतर आचरण को शामिल किया।
श्री वीरभद्र सिंह आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में पंडित जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयन्ती के अवसर पर नेहरू के विश्व विचार एवं उनकी विरासत विषय पर आयोजित दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लेने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस अन्तराराष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रथम प्रधानमंत्री के आधुनिक भारत के निर्माण और अन्य विभिन्न विषयों पर चर्चा करना है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में लोकतांत्रिक व सशक्तिकरण मुख्य लक्ष्य है।
दुनिया के अनेक नेताओं के साथ-साथ भारत के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी इस सम्मेलन में भाग लिया। हिमाचल प्रदेश के मंत्रिमण्डल के वरिष्ठ सदस्यों के अतिरिक्त विभिन्न निगमों व बोर्डों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भी इस सम्मेलन में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने 1962 में, जब वे तीसरी लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे, उन दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि उन्हें भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के कार्य को नजदीक से देखने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग पंडित नेहरू द्वारा पहाड़ी राज्य के लोगों को दिए गए स्नेह के लिए हमेशा ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वच्छ वातावरण के कारण ही हिमाचल प्रदेश पंडित नेहरू के प्रवास का पहला पसंदीदा स्थल था। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने अपनी पुस्तक डिस्कवरी आॅफ इंडिया का अधिकांश लेखन कार्य हिमाचल प्रदेश में किया।
श्री वीरभद्र सिंह ने आयोजकों द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन के सफल आयोजन के प्रयासों की सराहना की तथा विश्वास जताया कि पंडित नेहरू की 125वीं जयन्ती के अवसर पर वर्ष भर चलने वाले समारोह के माध्यम से उनकी विरासत को देश व विदेश के लोग सही अर्थों में बनाए रखने में सहायक होंगे।

Click here for more interviews 
Back