:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
21/11/2014  
अजमेर में जमीनी विवाद को लेकर खुनी खेल
 

अजमेर में आज दोपहर भूमाफियो के दो गुटो के बीच जम कर खुनी संघर्ष हुआ। वारदात के दौरान की गयी फायरिंग से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया । मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिविल लाइन इलाके का है।

 अजमेर में अपराधियो के हौसले कितने बुलंद है इस का ताजा उदहारण आज उस समय सामने आया जब जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से चंद कदमो की दुरी पर भूमाफियाओं  के दो गुटो  के बीच जम कर खुनी संघर्ष हुआ। दरअसल सिविल लाइन इलाके में ईसाई समाज के मिशन की करोडो रूपये कीमती जमीन को लेकर विवाद बना हुआ है।  फिलहाल इस जमीं पर राजस्थान पुलिस के बर्खास्त सिपाही धर्मेन्द्र चौधरी और उस के भतीजे वरुण चौधरी का कब्जा  है।  इसी जमीनी विवाद में आज लगभग सवा तीन बजे कभी धर्मेन्द्र चौधरी के ही साथी रहे रामकेश मीणा और संजय मीणा ने चौधरी गुट पर हमला कर दिया।  बताया जा रहा है की रामकेश मीणा गुट पूरी तैयारी के साथ आया था।  आते ही रामकेश मीणा और उस के साथियो ने बेहताशा फायरिंग शुरू कर दी।  इसी फायरिंग के दौरान गोली लगने से वरुण चौधरी घायल हो गया। फ़िल्मी स्टाइल में अंजाम दी गयी इस  वारदात के बाद रामकेश मीणा अपने साथियो सहित मौके से फरार हो गया।  घटना की गंभीरता को मौके पर बिखरे खून और गोलियों के खोल से ही समझा जा सकता है। 

 वारदात की सुचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने वारदात स्थल को सीज कर दिया है। मौके पर बिखरे खून और गोलियों  के खोल  की जांच के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलवा कर सबूत जमा करवाये गए है।  घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी शरद चौधरी भी मौके पर पहुंचे।  चौधरी के अनुसार दोनों ही गुटो के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज है।  कभी एक साथ जमीनो पर कब्जा करने वाले यह दोनों गुट  अब एक दूसरे की जान के प्यासे है। पुलिस मामले  की तफ्तीश में जुटी हुई है।  घायल वरुण चौधरी को जेएलएन हॉस्पिटल  में भर्ती  करवाया गया है जन्हा उस की हालत गंभीर बनी हुई है।


अजमेर से नितेश भाटिया कि रिपोट..

Click here for more interviews 
Back