:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
25/11/2014  
सरदार बल्ली की भाजपा में वापसी और आप के अश्वनी उपाध्याय भी हुए शामिल
 

नई दिल्ली, 25 नवम्बर। चुनाव की ओर तेजी से बढ़ती भाजपा को आज समर्थन में व्यापक बढ़ोत्तरी हुई। दिल्ली के सर्वोत्तम सिख नेता एवं चार बार विधायक रहे सरदार हरशरण सिंह बल्ली ने आज पुनः भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद  प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष  सतीश उपाध्याय एवं सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने सरदार हरशरण सिंह बल्ली का और उनके साथ पार्टी कार्यालय आये कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।  पत्रकारवार्ता में बोलते हुये सरदार हरशरण सिंह बल्ली ने कहा कि मैं भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में आज परिवार में वापस आ रहा हूँ।  अपनी सागदी के लिए प्रसिद्धि सरदार बल्ली ने बेबाक कहा कि पिछले वर्ष पार्टी को छोड़ना मेरी एक भूल थी जिसका प्राश्चित आज मैंने बिना शर्त पार्टी में वापस आकर किया है और मैं, मेरा परिवार एवं मेरे सभी साथी  नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र एवं दिल्ली विकास अभियान में पूर्ण सहयोग देंगे। 

आम आदमी पार्टी के संस्थापक एवं इंडिया अगेन्स्ट करपशन के सक्रियतम सदस्य रहे  अश्वनी उपाध्याय ने आज आम आदमी पार्टी से अपने प्रमुख संस्थापक साथियों कर्नल सुभाष तलवार,  राजेश गुप्ता एवं  सलिल कुमार के साथ पत्रकारवार्ता में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

भाजपा के प्रदेश प्रभारी  प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष  सतीश उपाध्याय एवं सांसद  प्रवेश वर्मा ने पत्रकारवार्ता में सरदार बल्ली,  अश्वनी उपाध्याय और उनके साथियों,  दीपक कुमार, सूबेदार भगवान सिंह और  शंकर साहनी का भाजपा परिवार में स्वागत किया,  प्रभात झा ने सभी नेताओं को भाजपा में सम्मिलित करते हुये कहा कि भाजपा परिवार एक निरंतर सत्य एवं देश के विकास के लिए संघर्षरत परिवार है और सभी राष्ट्रवादी सोच के व्यक्तियों का हमारे परिवार में सहर्ष स्वागत है।  पार्टी सभी नये आने वाले व्यक्तियों को उनकी क्षमता के अनुसार पार्टी संगठन में दायित्व देगी।

 उपाध्याय ने कहा कि सरदार हरशरण सिंह बल्ली भाजपा के एक संस्थापक सदस्य थे और आज मेरे कार्यकाल में परिवार में उनकी पुनः वापसी मेरे लिए हर्ष का विषय है।

प्रदेश अध्यक्ष ने  अश्वनी उपाध्याय और उनके सहयोगियों का भाजपा में स्वागत करते हुये कहा कि अश्वनी उपाध्याय सत्य की लड़ाई के आक्रामक सिपाही हैं और उनका भाजपा में सम्मिलित होना हमारे परिवार के लिए बहुत उपयोगी होगा।  उन्होंने विश्वास प्रकट किया कि  उपाध्याय और उनके सभी बुद्धिजीवी साथी अपनी सकारात्मक ऊर्जा दिल्ली के विकास में भाजपा को देंगे।

 अश्वनी उपाध्याय ने कहा कि हम सभी लोग जो अन्ना हजारे आंदोलन से जुड़े थे वह कास्ट, करपशन, क्राइम की वजह से समाज और देश में मूल्यों के पतन को रोकने के लिए राजनीति से भी जुड़े थे पर जिस प्रकार  अरविन्द केजरीवाल और उनके कुछ निकटतम नेताओं ने अन्ना हजारे के आंदोलन से उत्पन्न ऊर्जा को सत्ता पाने का हथियार बनाया और फिर जिस कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ हमने आंदोलन छेड़ा था उसकी का साथ लेकर सरकार बनाई ने हम सबको हतोस्ताहित किया।  इसी बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो राष्ट्र विकास की ऊर्जा प्रदर्शित की है उसी से प्रेरित होकर मैं आज अपने कुछ साथियों के साथ भाजपा में सम्मिलित हो रहा हूँ। 

Click here for more interviews 
Back