:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
25/11/2014  
दलित नेता दीपक तंवर भाजपा से जुड़े, शंकर साहनी होंगे युवाओं में भाजपा के स्टार प्रचारक
 

महरौली क्षेत्र से युवा बाल्मीकि नेता और प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महामंत्री दीपक कुमार तंवर और मंगोलपुरी के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता 1971 के भारत-पाक युद्ध के योद्धा सूबेदार भगवान सिंह ने भी आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रसिद्ध पार्श्व गायक शंकर साहनी ने भी आज दिल्ली मोदी के साथ गुनगुना कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की घोषणा की। यह घोषणा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय नें की.

सतीश उपाध्याय ने बाल्मीकि समाज से जुड़े महरौली के दीपक तंवर और मंगोलपुरी के सूबेदार भगवान सिंह का स्वागत करते हुये कहा कि इनका भाजपा परिवार में सम्मिलित होना यह दर्शाता है कि समाज में समरस्ता के लिए भाजपा द्वारा किये जा रहे कार्यों को सभी वर्ग सराह रहे हैं। शंकर साहनी जो आज के पत्रकार वार्ता के विशेष आकर्षण रहे उनका स्वागत करते हुये  उपाध्याय ने कहा कि साहनी आगामी चुनाव प्रचार में भाजपा के स्टार प्रचारक रहेंगे और उनकी लोकप्रियता भाजपा को विशेष लाभ देगी।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय एवं सांसद प्रवेश वर्मा ने दीपक कुमार तंवर, सूबेदार भगवान सिंह और शंकर साहनी का भाजपा परिवार में स्वागत किया।  पत्रकारवार्ता में प्रदेश महामंत्री मती रेखा गुप्ता, पश्चिमी दिल्ली जिला अध्यक्ष राजकुमार ग्रोवर, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, प्रवक्ता राजीव बब्बर, हरीश खुराना, डॉ. दीपिका शर्मा उपस्थित थे।

Click here for more interviews 
Back