12/12/2014 |
गांधी नगर में हुए व्यापारी अजित गोयल के हत्यारे की गिरफ्तारी के बाद हैरत अंगेज़ खुलासा |
गांधी नगर में हुए व्यापारी अजित गोयल के हत्यारे की गिरफ्तारी के बाद हैरत अंगेज़ खुलासा सामने आया। दिल्ली पुलिस ने गांधीनगर इलाके में हुए बुज़ुर्ग व्यापारी की हत्या के मामले को सुलझा लिया है।
पुलिस के मुताबिक व्यापारी के पास मौजूद एंटीक चांदी के सिक्को को लूटने के लिए व्यापारी की हत्या की गयी, पुलिस ने हत्या के तीनों आरोपियों
को गिरफ्तार कर उनके द्वारा लूटे गये एंटीक चांदी के सिक्के को बरामद कर लिया है। ये सिक्के ब्रिटिश काल के बताए जा रहे हैं। पुलिस के पूछताछ में इन लोगों ने खुलासा किया है कि इनमें से एक आरोपी का मृतक अजित
गोयल के घर आना जाना था, कबाड़ी का काम करने वाला एक आरोपी को आजित
गोयल से जानकारी मिली थी की वो पुराने ज़माने
के सिक्के जमा करने के शौकीन है और उनके पास पुराने ज़माने के सिक्के मौजूद है इस जानकारी का पता चलते ही आरोपी ने
अपने दुसरे कबाड़ी का काम करने वाले साथियों के साथ मिलकर अजित गोयल के पास
मौजूद सिक्के को लूटने की योजना बनाई। 8 दिसम्बर को आरोपी अपने पाँच
साथियो के साथ मिलकर अकेले रह रहे अजित
गोयल के घर पंहुचा और अजित गोयल का हाथ पैर बांध कर घर में पुराने ज़माने का चाँदी का सिक्का और कैश लूट कर फरार हो गया। बहरहाल अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि
बाकि बचे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा
सके। |
Click here for more interviews |
Back |