12/12/2014 |
किन्नर सिखा रहें ट्रैफिक के नियम |
पूर्वी दिल्ली के निर्माण विहार मैट्रो स्टेशन के व्यस्त चौराहे पर किन्नर लोगों को ट्रैफिक के नियम का पालन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। गलती नहीं मानने वालों के ये किन्नर कान भी पकड़वाते हैं। पहल एनजीओ और पूर्वी दिल्ली जिला कार्यालय के सम्मिलित
प्रयास से आयोजन किया गया जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना। पूर्वी दिल्ली के
डीसी कुणाल, एसीपी ट्रैफिक, एसडीएम मयूर विहार की मौजूदगी में पहली बार किन्नरों
को प्रयोग के तौर पर 15 दिन के लिए निर्माण विहार की रेड लाइट पर उतारा गया है। इस
काम में सिविल डिफेंस के जवान भी किन्नरों की मदद कर रहें है। इन्हें माइक्रो फोन
और यूनीफॉर्म के साथ दीगर सुविधाएं जिला कार्यलय की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है।
खास बात यह है कि इन किन्नरों को 500 रु प्रतिदिन के हिसाब से पारिश्रमिक भी दिया
जा रहा है। अगर यह प्रयोग सफल होता है तो दिल्ली के दूसरे चौराहों पर भी किन्नरों
की तैनाती पर प्रशासन विचार कर रहा है। |
Click here for more interviews |
Back |