:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
14/12/2014  
हरियणा में बेटियों के संरक्षण के लिए नई मुहिम: मनोहर लाल
 

नई दिल्ली, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि प्रदेश में बेटियों को पूरा मान-सम्मान और अधिकार मिले इसके लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह संजीदा है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार की बेटी बचाओ योजना के अनुरूप ही प्रदेश में आपकी बेटी -हमारी बेटी, आपकी बेटी-सबकी बेटी की अवधारणा के साथ मुहिम चलाई जाएगी।

 उन्होंने प्रदेश में मौजूदा लिंगानुपात पर चिंता जाहिर की। मुख्यमंत्री रविवार को नई दिल्ली में इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर में आयोजित मूल्य परक-शांति शिक्षा विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। संगोष्ठी का आयोजन श्री वीरचंद राघवजी गांधी की 150वीं जयंती एवं आचार्य डा. लोकेश मुनि के दीक्षा के तीन दशक पूर्ण होने के उपलक्ष में किया गया था।
मुख्यमंत्री ने अहिंसा विश्व भारती एवं सहयोगी संस्थाओं की ओर से अगामी आठ मार्च को महिला दिवस पर कन्या भू्रण हत्या के प्रति प्रदेश में जागरूकता लाने के प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार की ओर से भरपूर सहयोग देने का भी आह्वान करते हुए कहा कि इस सामाजिक कुरीति को दूर करने के लिए सरकार के साथ अन्य संस्थाएं एवं गैर सरकारी संगठन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में उनकी सरकार को बने 48 दिन का समय हुआ है। इस अवधि में सरकार को एक दिशा मिली है। प्रदेश में शिक्षा का स्तर ऊपर उठे इसके लिए प्रदेश के मौजूदा शैक्षणिक ढांचे में अमूल-चूल परिवर्तन की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने अपना विजन रखते हुए कहा कि हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन आवश्यकता सही मार्गदर्शन की है। प्रदेश सरकार प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने की दिशा में ठोस उपाय करने जा रही है। 
संगोष्ठी में नैतिक मूल्यों की संस्कृति को मानवता की जरूरत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शारीरिक और बौद्धिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास जरूरी है। इस बात में कोई दोराय नहीं कि मानसिक विकास में समाज के संतो, विद्वानों एवं प्रबुद्ध लोग ही सबसे अहम जिम्मेदारी निभा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने बेबाकी से कहा कि मौजूदा समय में भ्रष्टाचार समाज में कैंसर की तरह व्याप्त है। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि आज के समय में अधिकतर नेता, अधिकारी, कर्मचारी और कुछेक जनता के लोग प्रापर्टी बनाने में जुटे हैं जो एक बड़ा चैलेंज है। बिना जन सहयोग के अकेले सरकार ही इस दिशा में कारगर साबित नहीं हो सकती।  उन्होंने कहा संत समाज भी इस दिशा में अपना सकारात्मक सहायोग करें चूंकि संतो द्वारा कही गई बात का समाज पर अधिक प्रभाव पड़ता है। कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि खाप-पंचायतों के अच्छे निर्णय स्वीकार योग्य है। साथ ही उन्होंने कहा प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। सरकार की ओर से इस दिशा में पूरी मानिटरिंग की जा रही है।
   इस मौके पर पर अहिंसा विश्व भारती के प्रमुख डा. लोकेश मुनि ने कहा कि आज मनुष्य में भावनात्मक विकास करने की जरूरत सबसे बड़ी है। उन्होंने कहा आज ऐसे विश्वविद्यालय की जरूरत महसूस की जा रही है जहां सामान्य शिक्षा के साथ-साथ शांति और नैतिकता का पाठ पढ़ाया जा सके ताकि अच्छे इंसान का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा अहिंसा विश्व भारती एवं संस्कारम की ओर से इस तरह के विश्वविद्यालय की परिकल्पना की जा रही है। राज्य सरकार का सहयोग मिला तो यह विवि हरियाणा में ही स्थापित किया जाएगा।
 कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल टी.एन. चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा से मनुष्य जीवन की चुनौतियों का समान करने में सक्षम बनता है। उन्होंने मूल्यपरक शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि मूल्यपरक शिक्षा से ही समाज और विश्व में शांति की स्थापना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो सामाजिक व्यवहार में भी प्रकट हो तभी उसके मायने है। इस अवसर पर शिकागो से मफत भाई पटेल, राजकुमार जैन, शिक्षाविद सोमदत, ईश्वर दयाल कंसल, राहुल, बिजेंद्र देशवाल सहित अनेक प्रतिनिधि उपस्थित थे।   

Click here for more interviews 
Back