22/01/2015 |
उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार2014 विजेता बच्चों के साथ बातचीत की |
उपराष्ट्रपति श्री एम. हामिद अंसारी ने आज यहां एक समारोह में राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार-2014 विजेता बच्चों के साथ बातचीत की। उन्होंने बहादुर बच्चों तथा उनके अभिभावकों के साथ बातचीत की और उन्हें उनके बहादुरी के कारनामों के लिए प्रोत्साहित किया। बच्चों ने उन्हें अपनी बहादुरी के कारनामे बताएं। उपराष्ट्रपति ने बहादुर बच्चों को उनके करियर में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस वर्ष 24 बच्चों को राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार दिया गया है, इनमें 4
बच्चों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया गया। विजेताओं को पदक, प्रमाण पत्र
और नकद पुरस्कार दिया गया। वे गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेंगे। |
Click here for more interviews |
Back |