19/12/2014 | ||
बंदूक की नोंक पर लूटी कार | ||
लूट के दौरान बनाया था बंधक -
पिटाई एक बाद बदहवास हालत में एम्स के पास
फैक अारोपि फरार -
पुलिस कर रहीं है मामले की जांच नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के रजौरी गार्डन
इलाके में बंदूक की नोंक पर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है, लूट के दौरान पीड़ित को उसकी कार में बंधक
बनाकर पिता गया और बदहवाश हालत में उसे एम्स के पास फैक कर फरार हो गए। पीडि़त ने किसी तरह से घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
कराया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के
अनुसार रवि कुमार (35)
दिल्ली स्थित आया नगर ने अपने परिजनों के साथ
रहते हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह करीब 4.30 बजे वह अपनी फोरच्यून कार से पटियाला, पंजाब जा रहे थे। जैसे ही वह रजौरी गार्डन फ्लाई ओवर से नीचे उत्तर रहे थे कि
पीछे से एक होंडा सिटी कार उसे आगे से ओवरटेक किया। रवि के अनुसार कार में करीब छह
लोग थे। जिनमें से एक ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। पुलिस समझकर उन्होंने कार को
साइड में रोक लिया। इसके बाद होंडा सिटी कार से दो युवक निकले और उसकी कार में
बैठकर उसे बंदूक की नोंक पर बंधक बनाकर रिंग रोड पर घुमाते रहे। इसी बीच आरोपियों
ने उसकी पिटाई भी की। बताया जाता है कि सुबह करीब सवा पांच बजे उसे एम्स के पास
फेंककर उसकी कार लेकर आरोपी फरार हो गए। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
फिलहाल पुलिस पीडि़त के बयान पर मामला दर्ज कर इलाके में लगी सीसीटीवी फुटेज खंगाल
कर जांच में जुटी है। | ||
Back |