28/12/2014 | ||
यूजीसी नया कार्यक्रम विशेष जरूरतों वाले व्यक्तियों को उच्च शिक्षा - | ||
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-यूजीसी ने विशेष आवश्यकताओं वाले (निशक्त) व्यक्तियों के लिए उच्च शिक्षा का एक कार्यक्रम शुरू किया है। यह कार्यक्रम, निशक्त जनों को उच्च शिक्षा संस्थानों में उच्च शिक्षा दिलाने का वातावरण निर्मित करने हेतु तैयार किया गया है। कार्यक्रम के अन्तर्गत सहायता के तहत इन व्यक्तियों की क्षमताओं के प्रति जागरूकता पैदा करना, इनकी उच्च शिक्षा तक पहुंच बढ़ाना, सीखने को सुविधाजनक बनाने के लिए उपकरणों की खरीद आदि श्रेणियां बनाई गईं हैं। | ||
Back |