28/05/2010 |
वैले डांस के प्रति भारतीयों की बढती रुचि..... डा. कृष्ण कुमार शर्मा |
जिस प्रकार एक समय पूरे विश्व पर अंग्रेजी शासन का परचम लहराता था। वैसे ही कला जगत में पूरे विश्व में अगर अपनी पहचान बनाई है तो वह नृत्य कला है ?वैले?। वैसे तो यह नृत्य कला रूस से फैली लेकिन इसका जन्म सर्वप्रथम इटली के दरबारी नृत्य के रूप में 15 वीं शताब्दी में हुआ।परन्तु इस कला को जल्द ही फ्रांस और फ्रांसिस जार विलासिता का प्रतीक बनाकर वैले का लुत्फ उठाने लगे। धीरे-धीरे वैले फैलने लगा और डेनमार्क होते हुए यह अपनी मंजिल रूस जा पहुंचा। रूस से यह नृत्य पूरे विश्व में फैला उन दिनों रूस पर भी विलासी ज़ार राज्य करते थे वैले उन ज़ारों के दरबार की रौनक बनकर फलता और फूलता रहा। यह नृत्यशैली एकल तथा सामूहिक दोनों ही रूपों में शास्त्रीय नृत्यों की भांति अपने आप को संगठित कर चुकी थी। |
Click here for more interviews |
Back |