21/09/2012 |
सीमा सुरक्षा बल मेला-2012 |
रंगारंग प्रस्तुति के माध्यम से भारत की भव्य सांस्कृतिक विविधता का आकर्षक प्रदर्शन- देश के विभिन्न हिस्सों से आई कलाकृतियों, हस्तशिल्प एवं अनूठी वस्तुओं का प्रदर्शन एवं बिक्री- प्रदर्शन , रोजगार से जुड़े व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम- एन एस डी सी के सहयोग से बावा की एक अनूठी पहल-करि?माई सीसुबल बैंड की भव्य प्रस्तुति-ग्रांड फूड कोर्ट में भारत के विभिन्न हिस्सों के स्वादिष्ट बहु-व्यंजन- आकर्षक पुरस्कारों के साथ सभी के लिए रोमांचक खेल। नई दिल्ली, 21 सितम्बर 2012- सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता ने बताया की 21 और 22 सितम्बर 2012 को सीमा सुरक्षा बल मेला-2012 जोकि सी.आर.पी.एफ. ग्राउंड, सी.जी.ओ. काम्पलेक्स, लोधी रोड़, नई दिल्ली में बावा (बी.एस.एफ वाइव्स वेलफेयर एसोसीएशन) के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। सीमा सुरक्षा बल मेला-2012 का उद्घाटन 21 सितम्बर 2012 को भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह की पत्नी श्रीमती गुरशरण कौर द्वारा किया गया। श्रीमती गुरशरण कौर का स्वागत सेफाली बंसल, अध्यक्षा, पत्नी यू0के0 बंसल, महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल द्वारा किया गया। |
Click here for more interviews |
Back |