23/11/2012 |
रजत जयंती समारोह का आयोजन-मेरठ |
1986 में स्थापित स्वामी दयानंद के आदर्शो पर चलने वाले शिक्षा , संस्कार और सद्वृत्तियों की खाद से सींचे गए डी.ए.वी. सैंटेनरी पब्लिक स्कूल की स्थापना विराट संभावनाओं से भरे उद्यान से कम न थी। आज इस विद्यालय प्रांगण में रजत जयंती समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। डी ए वी मैनेजिंग कमेटी के प्रधान (प्रेजीडेंट) पूनम सूरी ने कार्यक्रम में मुख्यातिथि के पद को सुशोभित कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। परतापुर स्थित दैनिक जागरण कार्यालय के पास विद्यालय के 25 बाइकर्स के साथ कुछ अध्यापकों के काफिले ने उनकी अगवानी कर उन्हें विद्यालय प्रांगण के पास एल ब्लाक पहुँचाया जहाँ क्षेत्रवासियों के साथ क्षेत्रीय विधायक रवींद्र भड़ाना, अरुण वशिष्ट (अध्यक्ष,संयुक्त व्यापार मंडल) पंकज कटारिया (कांउसलर, शास्त्री नगर), अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित थे। इस ऐतिहासिक अवसर पर डी ए वी मेरठ के क्षेत्रीय निदेशक डा मार्या, मैनेजर वी सिंह आदि गणमान्य अतिथियों के साथ-साथ स्थानीय प्रबंधक समिति के सदस्य, यू पी तथा उत्तरांचल के प्रधानाचार्य और सी बी एस ई द्वारा संचालित स्थानीय प्रधानाचार्यों( सिटी वोकेशनल के प्रेम मेहता, दीवान स्कूल के राउत) ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा को द्विगुणित किया। |
Click here for more interviews |
Back |