28/11/2012 |
राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने लोगों को गुरू नानक जयंती की बधाई दी |
राज्यपाल उर्मिला सिंह तथा मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश के लोगों विशेषकर सिख समुदाय को गुरू नानक जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि गुरू नानक देव जी भारत के महान सन्त थे, जिन्होंने प्रेम, एकता और भाई-चारे की भावना का सन्देश घर-घर तक पहुंचाया। उन्होंने सदैव सामाजिक बुराइयों का विरोध किया और अपनी शिक्षाओं के माध्यम से लोगों को पवित्र जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। |
Click here for more interviews |
Back |