:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
25/05/2013  
एचपीएएस की प्रस्तावित योजना खारिज करने की मुख्यमंत्री से मांग
 

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारी संघ ने राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रवेश से संबंधित केंद्र सरकार की प्रस्तावित योजना को अस्वीकृत करने की मुख्यमंत्री से मांग की है।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को इस संदर्भ में एक पत्र लिखकर संघ ने कहा है कि प्रस्तावित योजना राज्य के प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के हितों के अनुकूल नहीं है, इसलिए इसे तत्काल प्रभाव से खारिज किया जाए। संघ ने कहा है कि यह योजना अधूरी और अस्पष्ट है जिससे न केवल अनियमितताएं पैदा होंगी बल्कि प्रदेश के अधिकतर अधिकारियों को हतोत्साहित व प्रभावित भी करेंगी।
संघ के अध्यक्ष डा. एम.पी सूद का कहना है कि प्रस्तावित योजना के अंतर्गत आई.ए.एस में प्रवेश के लिए आठ वर्ष के सेवाकाल के उपरांत राज्य की सिविल सेवाओं को राज्य की अन्य ग्रुप-ए सेवाओं के साथ संबद्ध करने का प्रावधान है। यह एक प्रतिकूल कदम होगा जिससे कनिष्ठ अधिकारियों को  वरीयता सूची से हटकर अकस्मात् लाभ मिल सकता है तथा सभी राज्य लोक सेवाओं को क्लब करने से राज्य सेवाआंे की प्रमुखता भी समाप्त होगी।
उन्होंने कहा कि जो रिक्तियां अभी केवल राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के लिए हैं, उनके लिए ग्रुप-ए सेवाओं को राज्य प्रशासनिक सेवाआंे के साथ जोड़ने से आईएएस में प्रवेश के लिए राज्य सिविल सेवाओं का कोटा भी प्रभावित होगा। तमिलनाडू राज्य ने पहले ही इस योजना को अस्वीकार कर दिया है।
एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के व्यापक हित में इस प्रस्तावित योजना को तत्काल प्रभाव से अस्वीकृत किया जाए।

Click here for more interviews 
Back