25/10/2013 |
हिन्दूवादी राजनैतिक दलों ने बनाया हिन्दू एलायन्स, दिल्ली विधानसभा की सभी सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार। |
नई दिल्ली 25 अक्टूबर। दिल्ली विधानसभा चुनावों में हिन्दू मतों के बटवारे को रोकने के लिए देश के प्रमुख हिन्दुवादी राजनैतिक दलों राष्ट्रवादी सेनाए अखिल भारत हिन्दू महासभाए राष्ट्रनिर्माण पार्टी एवं हिन्दुस्थान निर्माण दल ने आज हिन्दू एलायन्स के गठन की विधिवत् घोषणा की। नई दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित हिन्दू महासभा भवन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान उपरोक्त गठजोड़ की घोषणा की गई। संवाददाता सम्मेलन को राष्ट्रवादी सेना के राष्ट्रीय प्रमुख श्री जयभगवान गोयलए अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश कौशिकए हिन्दुस्थान निर्माण दल के राष्ट्रीय महासचिव श्री शैलेन्द्र जैन एवं राष्ट्रनिर्माण पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डाण् वरूण वीर आदि हिन्दू नेताओं ने सम्बोधित किया। इस मौके पर गठबंधन के सभी दलों ने राष्ट्रवादी शिवसेना प्रमुख श्री जयभगवान गोयल को श्हिन्दू एलायन्सश् का संयोजक मनोनीत किया। |
Click here for more interviews |
Back |