:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
10/01/2014  
भ्रष्टाचार संबंधी हेल्पलाइन नंबर पर सात घंटे में 3900 कॉल आई।
 

दिल्ली की आम जनता भी आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के साथ भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम में शामिल हो गई है। भ्रष्टाचार संबंधी शिकायते दर्ज करने के लिए बनी हेल्पलाइन पर पहले ही दिन हेल्पलाइन नंबर पर सात घंटे में 3900 कॉल आई। जिनमें से 53 शिकायतें काफी गंभीर किस्म की हैं।

आज एक प्रेस कांफ्रेस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर को 

लेकर आम जनता में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि सात घंटे में 3900 कॉल आई, जिनमें 

से 53 शिकायतें काफी गंभीर किस्म की हैं । उन्होंने कहा कि कुछ स्टिंग की रिकार्डिंग काफी 

अच्छी हुई है जिनपर भर्ष्टाचार निरोधक विभाग ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। उन्होंने 

कहा कि कल तक 4 डिजिट का हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। इससे आम जनता को 

और आसानी हो जाएगी। 

 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर आम जनता के लिए भ्रष्टाचार 

से लड़ने का एक हथियार है। अगर आम जनता इक्ट्ठी हो गई तो भ्रष्ट अधिकारियों की खैर 

नहीं। उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों को फिर से चेतावनी दी कि वे या तो सुधर जाएं या जेल 

जाने को तैयार रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि महज कुछ भ्रष्ट लोगों की वजह से ईमानदार 

अधिकारी ठीक से काम नही कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह गंदी मछली पूरे तालाब 

को गंदा कर देती है उसी तरह कुछ गंदे लोग पूरे महकमा को गंदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Click here for more interviews 
Back