:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
05/10/2014  
दूरदर्शन पर संघ प्रमुख के भाषण का विरोध: हताश दिल्ली कांग्रेस के खबरों में बने रहने का प्रयास-सतीश उपाध्याय
 

कांग्रेस द्वारा आज दूरदर्शन कार्यालय पर प्रदर्शन कर दशहरे के दिन संघ प्रमुख श्री मोहन भागवत के संदेश दिखाये जाने का विरोध करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने कड़ी निंदा की और उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस दिल्लीवासियों द्वारा नकारे जाने के बाद आज एक सोच विहीन दशा में है जिसके नेता कुछ भी कर खबरों में बने रहना चाहते हैं।

श्री उपाध्याय ने कहा कि संघ प्रमुख श्री मोहन भागवत ने अपने दशहरे संदेश में राष्ट्र एकता और विकास का फल सभी धर्म, जातियों के लोगों के पास बिना भेदभाव के जाने पर बल दिया।  कुछ स्वयंभू सेकुलरों को छोड़ कर सारे देश से संघ प्रमुख के भाषण पर सकारात्मक प्रतिक्रिया हुई हैं।

कांग्रेस के प्रदर्शन की निंदा करते हुये श्री सतीश उपाध्याय ने कहा कि आरएसएस एक सामाजिक, सांस्कृतिक संगठन है जिसकी गतिविधियों हर तीसरे भारतीय को विगत सात दशकों से सीधे-सीधे प्रभावित करती हैं पर अपने सत्ता बल का दुरूपयोग कर कांग्रेस ने सरकारी संचार माध्यमों दूरदर्शन और आकाशवाणी को संघ की स्वस्थ्य गतिविधियों को जनता के बीच ले जाने से रोका।  अब जैसे ही नई सरकार के आने पर यह माध्यम स्वतंत्र रूप से काम करने लगे तो सही पत्रकारिता नीति के अंतर्गत दूरदर्शन ने संघ प्रमुख के भाषण को देश के आगे रखा।

प्रदेश अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा है कि यह समझ से परे है कि जिस कांग्रेस के शासन में विगत 25 दिसम्बर, 2013 को वेटिकन से पोप के क्रिसमिस संदेश का दूरदर्शन ने सीधा प्रसारण किया वह कांग्रेस आज भारतीय संघ प्रमुख के राष्ट्र प्रेरणा संदेश का विरोध किस मुंह से कर रही है।
 

Click here for more interviews 
Back