:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
18/11/2014  
महिलाओं को उद्यमी बनानें में लगा है कुरूक्षेत्र विश्वविद्धालय
 

यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता: वैदिक युग में कहा गया है कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। आज यदि हम प्रगति के किसी भी क्षेत्र की बात करते हैं तो हम यह महसूस कर सकते हैं कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। यही दृष्टांत हमें एक बार फिर से दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2014 में महिला उद्यमियों द्वारा लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनियों में देखने को मिलता है।

किसी भी महिला को उद्यम में प्रवेश करने के लिए एक रास्ते (मार्ग) की जरूरत होती है और यह मार्ग इस बार व्यापार मेले में स्थित हरियाणा मण्डप में कुरूक्षेत्र विश्वद्यिालय में स्थित महिला अध्ययन शोध केन्द्र द्वारा प्रदान किया जा रहा है। यह केन्द्र ग्रामीण व शहरी इलाकों में जो महिलाएं घरों में काम करती हैं और सिर्फ घर की चारदिवारी तक ही सीमित रह जाती हैं, उनको उद्यमी बनने की दिशा में एक सफल मार्ग प्रदान करता है। केन्द्र की ओर समय-समय पर महिलाओं के लिए शिविर लगा कर उनको महिला उद्यमिता के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है और फिर उनमें से इच्छुक महिलाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए प्रशिक्षण के लिए संस्थानों में भेजा जाता है। इस कार्य में महिलाओं को हरियाणा सरकार की तरफ से महिला उद्यमिता के लिए चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं तथा बैंक किस प्रकार से महिलाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए लोन सुविधा प्रदान करता है, की जानकारी दी जाती है।

इसके साथ-साथ महिला अध्ययन शोध केन्द्र के द्वारा एक सिलाई केन्द्र भी चलाया जा रहा है, जो वर्तमान में कुरूक्षेत्र स्थित झिखड़ी गांव में चलाया जा रहा है। इसमें महिलाओं व लड़कियों को नि:शुल्क सिलाई सिखाई जाती है ताकि महिलाएं भविष्य में कोई हुनर अपना कर अपना कोई काम शुरू कर सकें  और जीवन में आने वाली परेशानियों का सामना कर सकें। नाबार्ड की सहायता से केन्द्र द्वारा प्रति वर्ष कुरूक्षेत्र में आयोजित होने वाले गीता जयंती मेले में भी महिलाओं द्वारा बनाए गए घरेलू सामान जैसे अचार-मुरब्बे आदि की प्रदर्शनी लगाई जाती रही है, जिसमें महिलाओं का योगदान सराहनीय रहा था। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि प्रत्येक महिला में एक उद्यमी छिपी हुई है और उस छिपी हुई उद्यमी को हीरे की तरह तराशने का कार्य महिला अध्ययन शोध केन्द्र, कुरूक्षेत्र कर रहा है।

Click here for more interviews 
Back