:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
25/11/2014  
भाजपा का जनाधार बढ़ाने का संकल्प लें कार्यकर्ता : मेंढे
 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मोर्चा के प्रदेश प्रभारी अशोक मेढ़े ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जनाधार बढ़ाने का हर कार्यकर्ता संकल्प लें। जिस तरह केंद्र में कांग्रेस मुक्त सरकार बनाया है और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर हैट्रिक बनाई है,

 उसी तरह नगरीय निकायों और पंचायत चुनाव में भी यहां हमें भाजपा का परचम लहराना है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकर्ताओं की अहमियत को पहचाना है। इसमें कोई दो राय नहीं कि अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा की रीढ़ है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में मंगलवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए श्री मेंढे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिला पंचायत के चुनाव होने हैं और हमारे राज्य में ज्यादातर ग्रामीण इलाके हैं जहां हम अपनी और पकड़ मजबूत बनानी है क्योंकि यही हमारी पार्टी के लिए श्मील का पत्थर्य साबित होगा। केंद्र ने हमें भाजपा के सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। मोर्चा के हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह बूथ स्तर पर घर.घर संपर्क करे। परिवार के हर सदस्य को भाजपा का सदस्य बनाकर उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करे। उन्होंने कहा कि पार्टी अनुसूचित मोर्चा की समस्याओं को सुलझाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखेगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान को प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए श्री मेंढे ने कहा कि स्वस्थ्य तन में स्वस्थ मन होता है। अस्वच्छता बीमारी का मूल कारण है। इसलिए अनुसूचित जाति मोर्चा इस अभियान में बढ़.चढ़ कर हिस्सा ले ताकि बीमारियों का नामोनिशान न रहे। किसी को भी इलाज में मोटी रकम खर्च नहीं करनी पड़ेगी। सरकार जो बीमारियों के नाम पर फंड घोषित करती है वही फंड अनुसूचित जाति के कल्याणकारी योजनाओं के काम आएगी। राष्ट्रीय नेतृत्व ने स्वीकार किया है कि आज देश में भाजपा की सरकार बनी है उसमें अनुसूचित जाति मोर्चा ने श्रेष्ठ भूमिका निभाई है। हम किसी की बातों में न आएं बल्कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। हमारे लोगों को उपर तक बात अवश्य रखनी चाहिए ताकि उनकी समस्याओं का हल निकल सके।
उन्होंने कहा कि जनगणना के आधार पर हमारे आरक्षण को 16 से 12 प्रतिशत कर दिया गया है। साथ ही वर्तमान में नया जनगणना 2011 के आधार पर पुनरू आरक्षण का प्रतिशत बढऩा चाहिए। हमें कभी भी अपने प्रदेश में मोर्चा के अंदर आने वाले जातियों को नहीं लडऩा चाहिए क्योंकि प्रदेश में किसी विशेष जाति के लोग अधिक संख्या में रहते हैं तो उस जाति के बंधुओं को अधिक प्रतिनिधित्व मिलता हैए इसमें झगडऩे की बात नहीं है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार  अनुसूचित जाति के बच्चों के लिए विशेष प्रयास कर रही है। आवासीय विद्यालयों में, 70 प्रतिशत आरक्षण है। आप से मिले सुझाव व मांगों पर मैं केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करूंगा ताकि आपकी मांगें पूरी हो सके।
राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रभारी सुभाष पारधी ने कहा कि आप सभी को बधाई कि आपके मोर्चा के 10 में से 9 विधायक जीत कर आए हैं। उसके साथ ही मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने में सभी ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। महाराष्ट्र  विधानसभा चुनाव में आप सभी ने चुनाव प्रचार किया और भाजपा के देवेन्द्र फडऩवीस मुख्यमंत्री बनें। उन्होंने कहा कि हम सभी का भी प्रशिक्षण वर्ग होना चाहिए ताकि मोर्चा के कार्यकर्ताओं की समस्याओं को राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष रखकर उसका  निराकरण कर सकें। हम सभी को सम्मान मिलना चाहिए।
पूर्व विधायक रामजी भारती ने कहा कि पंचायत चुनाव में 3 जिला की पंचायत महामंत्री, अध्यक्ष, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होना हर्ष की बात है। नगरीय निकाय चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा कमर कसकर तैयार है। यह सुखद संयोग है कि भाजपा के पक्ष में लोगों का रूझान बढ़ा है और देश में मोदी सरकार की विश्वसनीयताए के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत को लेकर लोगों की भ्रांतियां दूर होने लगी है। लोग भारत में निवेश करने को लालायित हो रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस के लोग प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करने में लगे हैं जिसका हमें मुंहतोड़ जवाब देना है। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा का परचम लहराने का हमें संकल्प लेकर अपने .अपने क्षेत्रों में जुटना है।
पूर्व विधायक दयाल दास बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मोर्चा के प्रदेश प्रभारी के आगमन से हम हर्षित हैं और हमें उनका मार्गदर्शन के साथ ही एक बड़ा संबल भी मिला है। हम अधिक से अधिक अनुसूचित जाति के लोगों को भाजपा से जोड़ेेंगे। छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज की बड़ी  संख्या है हम ऑन लाइन सदस्यता के जरिए ज्यादा से ज्यादा समाज के लोगों को भाजपा से जोड़ेंगे। आपके माध्यम से यह कहना चाहूंगा कि पार्टी के मुख्य दायित्व में भी हमारे वर्ग के लोगों को लेना चाहिए ताकि हमारे मोर्चा के बंधु बड़ी संख्या में पंच. सरपंच, जनपद, जिला पंचायत आदि का चुनाव भाजपा के बैनर तले लड़ें और जीत कर आएं।
विधायक अंबेश जांगड़े ने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने छत्तीसगढ़ में पूरी सक्रियता के साथ अजा वर्ग के लोगों की सत्ता की सहभागिता के साथ साथ भाजपा से कदम से कदम मिलाकर चलने की प्रतिबद्घता निभाई है जिसके कारण ही छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10 में से 9 सीट अजाण् के लिए आरक्षित थी जिसमें से 9 सीटें भाजपा की झोली में डाल दिए हैं। इससे आने वाले समय में भाजपा अजाण् मोर्चा की भाजपा में अच्छी स्थिति है। बैठक को निर्मल मेश्रामएनारायण तावड़करए संजय ढीढीआदि ने भी संबोधित किया।
 बैठक में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मोर्चा के प्रदेश प्रभारी अशोक मेढ़े, एवं राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रभारी सुभाष पारधी, अजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रामजी भारती, पूर्व मंत्री दयालदास बघेल, विधायक डॉ. सनम जांगड़े, अंबेश जांगड़े, संजय ढीढी, सुनील बान्द्रे, पार्वती ढीढी, निर्मल मेश्राम, आत्माराम बंजारे, कुंती जांगड़े, अतिश कुमार, दयावंतधर बांधे, राजमती चतुर्वेदीए दुलारी चतुर्वेदी, नारायण तावड़कर, डॉ. शोभाराम बंजारे, केपी सूर्यवंशी, दिनेश टण्डन, दुर्गा महेश्वरी, अनिल खोड़ेवारा आदि उपस्थित थे।

Click here for more interviews 
Back