:
दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तराखण्ड महाराष्ट्र मध्य प्रदेश गुजरात नेशनल छत्तीसगढ उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबर
स्कूली बच्चें बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी - अमित गुलिया   |  रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा स्कूलों में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह   |  पूर्वी दिल्ली के प्रतिभा स्कूल को मिलेगी नयी सुविधाएं- महापौर   |  सनशाईन पब्लिक स्कूल का वर्ष 2014-15 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित    |  यूजीसी को भंग करने का कोई ऐसा निर्णय नहीं   |  सिरसा: स्कूल में दिलाई कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ   |  सिरसा :जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार का आयोजन   |  अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा योजना में अल्‍पसंख्‍यकों की शिक्षा का बढेता स्तर   |  राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएसएल) की बैठक   |  ऑक्सफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई फेयरवैल पार्टी    |  
 
28/11/2014  
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच नें वांटेड क्रिमिनल को किया गिरफ्तार
 

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने विवेक विहार इलाके में हुई लूटपाट और झपटमारी के तीन मामलों में वांटेड चल रहे कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए इस आरोपी की पहचान नितिन (25) निवासी सर्कुलर रोड,शाहदरा के रूप में हुई है।

- पुलिस ने तीन मामले सुलझाने का दावा किया है 

- काफी समय से दे रहा था पुलिस को चकमा 

जब आरोपी नाबालिग था उस समय भी आनंद विहार और प्रीत विहार पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया था। क्राइम ब्रांच के जॉइंट कमिश्नर रविन्द्र यादव ने बताया कि पिछले कुछ समय से इलाके में झपटमारी और लूटपाट की वारदातों में इज़ाफ़ा होने लगा था। इसे गंभीरता से लेते हुए डीसीपी दिनेश कुमार गुप्ता और एसीपी राजीव अम्बस्ता के नेतृत्व में इंस्पेक्टर रविन्द्र वर्मा की टीम जांच में लग गई। टीम को पता लगा कि नितिन ही अपने साथियों के साथ इस तरह की वारदातों को अंजाम देने में लगा हुआ था। टीम को सुचना मिली कि नितिन किसी से मिलने के लिए विवेक विहार इलाके में आ रहा है  उसे विवेक विहार स्थित रामलीला ग्राउंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया जबकि इसे दो साथियों को पुलिस पहले ही अरेस्ट चुकी है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गए नितिन इस गैंग का सरगना था और आसपास के इलाके में झपटमारी और लूटपाट के वारदात को अंजाम दे रहा था। बताया जाता है कि 20 नवंबर को इसने अपने साथियों के साथ सर्कुलर रोड पर दो लोगों से लूटपाट की थी। पुलिस इसके साथियों को तो गिरफ्तार कर लिया था,लेकिन नितिन तब से फरार चल रहा था।   

Click here for more interviews 
Back